फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   After the case was filed, the sanitation workers returned to work and picked up garbage.

Noida News: केस दर्ज होने के बाद काम पर लौटे सफाईकर्मी, उठा कूड़ा

Wed, 12 Nov 2025 12:40 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 12 Nov 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
After the case was filed, the sanitation workers returned to work and picked up garbage.
धर्मसिंहवा नगर पंचायत में हड़ताल समाप्त होने के बाद कूड़ा हटाते हुए सफाई कर्मचारी । संवाद
धर्मसिंहवा। नगर पंचायत वार्ड संख्या एक धर्मसिंहवा पश्चिमी में सफाई कर्मी से मारपीट के मामले में आखिरकार सोमवार शाम को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। केस दर्ज होने की सूचना पर सफाई कर्मी काम पर लौट आए।
विज्ञापन

नगर पंचायत के सफाई कर्मी गोविंद निषाद निवासी सेवाइचपार वार्ड से रविवार शाम को फॉगिंग के दौरान वार्ड संख्या एक के केशव नामक व्यक्ति से विवाद हो गया था। सफाई कर्मी का आरोप था कि उसे मारा पीटा गया और घटना की सूचना थाने पर देने के बाद भी केस दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद सफाई कर्मी लामबंद हो गए और सोमवार को सफाई का कार्य नहीं किया। नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन के बाद सफाई कर्मियों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। ममाला बढ़ता देख सोमवार शाम को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। इसकी जानकारी न होने के कारण मंगलवार सुबह भी सफाई का कार्य नहीं किया गया था। अधिशासी अधिकारी को किसी ने सूचना दी कि केस दर्ज हो गया है। इसके बाद सफाई कर्मी काम पर लौट आए।
विज्ञापन

-
तीन नामजद व अन्य अज्ञात पर केस
धर्मसिंहवा। एसपी और डीएम के घेराव के बाद पुलिस ने सफाई कर्मी गोविंद की तहरीर पर तीन नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। गोविंद ने तहरीर में लिखा है कि रविवार शाम को वह धर्मसिंहवा वार्ड संख्या 1 में फाॅगिंग कर रहा था। इसी दौरान केशव प्रसाद, सुमित्रा, पूनम और कुछ अन्य लोगाें ने हमला कर दिया तथा भद्दी-भद्दी गालियां दी। यही नहीं मशीन भी तोड़ दी। उन्हें बचाने के लिए एक सफाई कर्मी वैशाली पहुंची। लेकिन, इन लोगों ने मिलकर उसे भी पीट दिया। थानाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केशव, उसकी पत्नी सुमित्रा, पूनम व अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

धर्मसिंहवा नगर पंचायत में हड़ताल समाप्त होने के बाद कूड़ा हटाते हुए सफाई कर्मचारी । संवाद

धर्मसिंहवा नगर पंचायत में हड़ताल समाप्त होने के बाद कूड़ा हटाते हुए सफाई कर्मचारी । संवाद

धर्मसिंहवा नगर पंचायत में हड़ताल समाप्त होने के बाद कूड़ा हटाते हुए सफाई कर्मचारी । संवाद

धर्मसिंहवा नगर पंचायत में हड़ताल समाप्त होने के बाद कूड़ा हटाते हुए सफाई कर्मचारी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed