फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   After talks with the authority, the farmers said, our demands were heard

Noida News: प्राधिकरण से वार्ता के बाद बोले किसान, सुनी गईं हमारी मांगें

Mon, 15 Sep 2025 10:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
After talks with the authority, the farmers said, our demands were heard
अधिकारियों ने तीन दिन में गड़बड़ी पर कार्रवाई व केस वापसी का आश्वासन दिया
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर,

नोएडा। सेक्टर-115 सोरखा में तोड़फोड़ के विवाद में किसानों के खिलाफ दर्ज हुए केस वापस लेने सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार को किसान नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-6 दफ्तर के बाहर जुटे। तय कार्यक्रम के तहत किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से वार्ता की। करीब दो घंटे तक प्राधिकरण के बोर्ड रूम में चली इस बैठक से निकले किसान नेता संतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा कि मांगे सुनी गई हैं। वहीं, प्राधिकरण की तरफ से इस बैठक पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

शुक्रवार को नोएडा प्राधिकरण की टीम सोरखा में अतिक्रमण हटाने गई थी। यहां पर निर्माण करने वालों और प्राधिकरण टीम के बीच विवाद हो गया था। किसानों व प्राधिकरण ने एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराया था। किसान अपने खिलाफ केस दर्ज होने के बाद आक्रोश में थे। इसको लेकर रविवार को सोरखा बरात घर में पंचायत हुई थी। इसके बाद सोमवार को नोएडा प्राधिकरण दफ्तर घेरने के लिए पहुंचे थे। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे किसान सेक्टर-6 स्थित प्राधिकरण दफ्तर के बाहर इकठ्ठा होने शुरू गए। करीब 35 सदस्यीय किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसीईओ संजय खत्री से मुलाकात की। इसमें एसीईओ सतीश पाल, ओएसडी महेंद्र प्रसाद, अरविंद सिंह समेत अन्य अधिकारी थे। किसानों ने सोरखा प्रकरण से संबंधित मांगें रखीं। इस बारे में भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर पहलवान ने बताया कि एसीईओ ने आश्वासन दिया है कि किसानों पर दर्ज कराई गई एफआईआर को वापस लिया जाएगा। जिन किसानों के घर तोड़े गए हैं वो फिर से बनेंगे। वहीं प्रकरण में प्राधिकरण के जिन अधिकारियों ने गड़बड़ी की है, उनके खिलाफ तीन दिन में विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed