{"_id":"69c91b1d16b8e54b0b03a101","slug":"after-pm-modi-mayawati-attacks-congress-over-noida-airport-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रन-वे पर बसपा की भी लैंडिंग: 'नोएडा एयरपोर्ट BSP सरकार में ही बन जाता', मायावती ने भी कांग्रेस को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रन-वे पर बसपा की भी लैंडिंग: 'नोएडा एयरपोर्ट BSP सरकार में ही बन जाता', मायावती ने भी कांग्रेस को घेरा
Sun, 29 Mar 2026 05:59 PM IST
Vijay Singh Pundir
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 29 Mar 2026 05:59 PM IST
सार
सोशल मीडिया पोस्ट में बसपा प्रमुख ने लिखा है कि एयरपोर्ट की रूपरेखा और बुनियादी काम बसपा सरकार में ही शुरू हो गए थे। उन्होंने कांग्रेस पर उस समय परियोजना में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मायावती
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्धाटन किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा था कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में ही इसे मंजूरी मिल गई थी। लेकिन कांग्रेस ने एयरपोर्ट निर्माण के काम को आगे नहीं बढ़ाया। अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी कांग्रेस को घेरा है। मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पांच बिंदुओं के साथ पोस्ट किया है।
विज्ञापन
पोस्ट में बसपा प्रमुख ने लिखा है कि एयरपोर्ट की रूपरेखा और बुनियादी काम बसपा सरकार में ही शुरू हो गए थे। उन्होंने कांग्रेस पर उस समय परियोजना में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाया है। सपा पर सरकार में रहने के दौरान नकारात्मक, जातिवादी व राजनीतिक द्वेष से काम करने का आरोप लगाया है। पश्चिम यूपी में अलग से हाईकोर्ट की बेंच और अलग प्रदेश बनाने का सपना कब पूरा होगा यह सवाल उठाते हुए नया मुद्दा लाने की कोशिश की है।
विज्ञापन
मायावती ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'काफी लंबे इंतजार के बाद जेवर में नोएडा इंटरनेशनल हवाई अड्डा के प्रथम चरण का कल उद्घाटन हुआ, जबकि इसकी रूपरेखा ही नहीं बल्कि इसके सभी जरूरी बुनियादी कार्य बीएसपी की मेरी सरकार में ही शुरू हो गये थे। इतना ही नहीं बल्कि उस समय केन्द्र में रही कांग्रेस पार्टी की सरकार अगर रोड़ा नहीं अटकाती तो विकास का यह कार्य, यमुना एक्सप्रेसवे आदि की तरह, काफी पहले मेरी सरकार में ही पूरा हो गया होता।'
विज्ञापन
सपा के चुनावी अभियान का आगाज
भाजपा के बाद आज रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) ने रैली कर विधानसभा चुनाव के अभियान का आगाज किया। सपा ने दादरी में 'समाजवादी समानता भाईचारा' रैली का आयोजन किया। इस रैली में सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शामिल हुए और कार्यक्रम को संबोधित किया।