फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   After a day of relief, the air quality of Noida-Greater Noida deteriorated again.

Noida News: एक दिन राहत के बाद फिर खराब हुई नोएडा-ग्रेनो की हवा

Sat, 01 Nov 2025 09:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 09:16 PM IST
विज्ञापन
After a day of relief, the air quality of Noida-Greater Noida deteriorated again.
फोटो है
विज्ञापन

- शनिवार को नोएडा का एक्यूआई 292 और ग्रेटर नोएडा का 265 पहुंचा
-शुक्रवार को हल्की बारिश के कारण येलो जोन में पहुंच गया था वायु गुणवत्ता सूचकांक

माई सिटी रिपोर्टर

नोएड/ग्रेटर नोएडा। एक दिन की राहत के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा फिर से प्रदूषित हो गई है। शनिवार को नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 292 और ग्रेटर नोएडा का 265 दर्ज हुआ। हल्की बारिश के कारण शुक्रवार को नोएडा और ग्रेनो येलो जोन में पहुंच गया था।

वायु प्रदूषण बढ़ने के साथ ही दिनभर आसमान में स्माॅग छाया रहा। जगह-जगह धूल उड़ती रही, लेकिन किसी भी तरह प्राधिकरण की तरफ से रोकथाम के इंतजाम नहीं दिखे। पिछले माह 30 अक्तूबर को नोएडा का एक्यूआई 372 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई रेड जोन में 330 पहुंच गया था, लेकिन उस दिन शाम को हल्की बारिश होने से वायु प्रदूषण में सुधार की उम्मीद थी। जो अगले दिन 31 अक्तूबर को देखने को मिली। ग्रेनो का एक्यूआई 330 से घटकर 116 तक पहुंच गया था। जिस पर लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन एक दिन बाद ही शहर की हवा फिर से प्रदूषित हो गई है।
विज्ञापन


एनसीआर के प्रदूषित शहरों में ग्रेटर नोएडा 5वें स्थान पर रहा है। दिन भर आसमान में स्मॉग छाया रहा। वहीं जगह-जगह ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के नियमों का उल्लंघन होता रहा। दादरी-सूरजपुर-छलेरा मार्ग जगह-जगह से टूटा हुआ होने के कारण धूल उड़ रही है। ग्रेनो वेस्ट की भी कई सड़कें बुरी तरह टूटी हुई है। वहां पर वाहनों के आवागमन से धूल उड़ रही है। लोगों का आरोप है कि प्राधिकरण ने 40 से अधिक टैंकर, एंटी स्मॉग गन आदि की व्यवस्था करने का दावा किया था, लेकिन किसी भी स्तर पर कुछ नहीं हो रहा है। प्राधिकरण और यूपीपीसीबी के अफसरों की लापरवाही के कारण नियमों का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्तूबर में दो दिन रेड जोन में रहा ग्रेनो
पिछले माह अक्तूबर में नोएडा का एक्यूआई नौ दिन और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई केवल दो दिन रेड जोन में रहा था। ग्रेनो में 22 और 30 अक्तूबर को हवा काफी प्रदूषित रही थी। वहीं 11 दिन एक्यूआई येलो, 17 दिन ऑरेंज और एक दिन ग्रीन जोन में रहा था। हालांकि नोएडा की हालात ज्यादा खराब रही। पिछले माह वहां का एक्यूआई 9 दिन रेड जोन, 10 दिन ऑरेंज जोन, 10 दिन येलो जोन और दो दिन ग्रीन जोन में रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed