Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Afcons will construct the Jewar Link Expressway in Yamuna City at a cost of Rs 2,086 crore.

Noida News: 2086 करोड़ रुपये खर्च कर एफकान्स बनाएगी यमुना सिटी में जेवर लिंक एक्सप्रेसवे

Mon, 02 Nov 2026 09:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
Afcons will construct the Jewar Link Expressway in Yamuna City at a cost of Rs 2,086 crore.
-पैकेज-1 की कंपनी के चयन की प्रक्रिया यूपीडा ने पूरी की, पैकेज-1 के 24.5 किमी के निर्माण का काम एफकान्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को दिया
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। 74.4 किमी लंबे जेवर लिंक एक्सप्रेसवे के पैकेज-1 के 24.5 किमी के निर्माण का काम एफकान्स करेगी। यूपीडा ने निर्माण शुरू करने के लिए कंपनी की चयन प्रक्रिया पूरी कर ली है। करीब 2086 करोड़ रुपये इस प्रोजेक्ट पर खर्च होगा।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए 74.4 किलोमीटर लंबे प्रोजेक्ट का निर्माण दो पैकेज में होना है। पैकेज-2 में बुलंदशहर की सीमा में निर्माण रहेगा। इसके लिए भी एजेंसी के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। यीडा क्षेत्र में आने वाले 24.5 किलोमीटर हिस्से के निर्माण की जिम्मेदारी एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को दी गई है। तीन साल में यह निर्माण कंपनी को पूरा करना होगा। अधिकारियों के मुताबिक यह लिंक एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे को बुलंदशहर के स्याना के पास जोड़ेगा। वहीं यमुना एक्सप्रेसवे को सेक्टर-21 के पास लिंक किया जाना है। ऐसे में गंगा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे के बीच सीधा जुड़ाव हो जाएगा। यीडा ने अपने क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के लिए करीब 92 प्रतिशत जमीन खरीद ली है। शेष जमीन की खरीद की प्रक्रिया भी जल्द पूरी करने की तैयारी है।
विज्ञापन

छह लेन होना निर्माण, आठ लेन हो सकेगा विस्तार
अधिकारियों के मुताबिक जेवर लिंक एक्सप्रेसवे छह लेन का ग्रीनफील्ड और एक्सेस-कंट्रोल्ड मार्ग होगा। भविष्य में यातायात का दबाव बढ़ने पर इसे आठ लेन तक विस्तारित किया जा सकेगा। इस एक्सप्रेसवे के बनने से नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना सिटी और आसपास के क्षेत्रों से जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचना आसान होगा। एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित हो रहे औद्योगिक सेक्टरों, लॉजिस्टिक्स हब और व्यावसायिक गतिविधियों को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed