फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   advocate beaten in court

अदालत परिसर में अधिवक्ता से मारपीट, लूटपाट का आरोप

Thu, 11 Feb 2021 11:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
advocate beaten in court
कोर्ट परिसर में अधिवक्ता से मारपीट, लूटपाट का आरोप
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जिला अदालत परिसर में बृहस्पतिवार को एक अधिवक्ता से मारपीट व लूटपाट का मामला सामने आया है। अधिवक्ता का कहना है कि पूर्व में दादरी में एक विद्यालय में प्रिंसिपल रह चुके शख्स से उनका विवाद चल रहा है। उसी ने अपने साथियों संग मारपीट की और 8 हजार रुपये व सोने की चेन लूट ली। पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है।

ग्रेनो वेस्ट के बिसरख गांव निवासी जितेंद्र भाटी जिला अदालत में प्रैक्टिस करते हैं। जितेंद्र ने शिकायत में बताया कि हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर निवासी गोपाल सिंह तोमर दादरी के विद्यालय में प्रिंसिपल थे। चेक बाउंस केस में उनकी मुकदमेबाजी चल रही है। गैर जमानती वारंट होने पर बृहस्पतिवार दोपहर गोपाल और उनके तीन साथी नरेंद्र व उनके दो बेटे भोपाल और राहुल अदालत परिसर में पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने अधिवक्ता के साथ मारपीट की। इस बीच मौके पर मौजूद भीड़ ने नरेंद्र को पकड़ लिया। पुलिस का कहना है दोनों पक्षों के बीच लेन-देन का मामला चल रहा है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed