{"_id":"693ac15669aea8522108e451","slug":"advertising-art-showcased-through-theatrical-adaptation-noida-news-c-1-noi1095-3723140-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: विज्ञापन कला को नाट्य रूपांतरण के जरिए प्रदर्शित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: विज्ञापन कला को नाट्य रूपांतरण के जरिए प्रदर्शित किया
विज्ञापन
विज्ञापन कला को नाट्य रूपांतरण के जरिए प्रदर्शित किया
नोएडा। बाल भारती पब्लिक स्कूल में प्रथम अंतर-विद्यालयीय बिजनेस फेस्ट वाणिज्य का आयोजन किया गया। इसका विषय एक विचार, अनगिनत चुनौतियां और अनंत संभावनाएं था। कार्यक्रम में दिल्ली–एनसीआर के 45 स्कूलों से लगभग 130 छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध लेखाकार और शिक्षाविद सीए डॉ जीएस ग्रेवाल, कॉमर्स शिक्षक डॉ विकास विजय और आईआईटी बॉम्बे के पूर्व छात्र राहुल लखमानी उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या आशा प्रभाकर ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इसमें छात्रों ने नवाचार आधारित व्यावसायिक मॉडल सशक्त प्रस्तुति और प्रश्नोत्तर सत्रों के माध्यम से प्रस्तुत किए। छात्रों ने विज्ञापन कला को मनोरंजक नाट्य रूपांतरण के जरिए प्रदर्शित किया। सभी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल नोएडा ने ओवरऑल विनर्स अवॉर्ड अपने नाम किया। प्रतिभागियों की विश्लेषणात्मक सोच, रचनात्मकता और सशक्त प्रस्तुतीकरण ने कार्यक्रम को विशेष सराहना दिलाई। ब्यूरो