{"_id":"63ecfae4fbae83f90d0d6244","slug":"adopted-a-seven-year-old-girl-son-arrested-mother-absconding-noida-news-c-340-1-del1004-5620-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: गोद ली सात साल की बच्ची से दरिंदगी, बेटा गिरफ्तार, मां फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: गोद ली सात साल की बच्ची से दरिंदगी, बेटा गिरफ्तार, मां फरार
विज्ञापन
चिमटे से दागकर गर्म कोयलों से जलाया, गर्म पतीले पर बैठाया, पंखे से लटकाया
सफदरजंग अस्पताल की आरोपी नर्स की तलाश कर रही पुलिस
यातनाओं से दर्द होने पर स्कूल शिक्षिका को बताई सारी बात तो खुली पोल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आरकेपुरम में सात साल की बच्ची से दरिंदगी का मामला सामने आया है। सफदरजंग अस्पताल की आरोपी नर्स व बेटे ने सारी हदें पार करते हुए बच्ची को गर्म चिमटे से दागकर कोयलों से जलाया और गर्म पतीले पर बैठाकर यातनाएं दीं। इतना ही नहीं निजी अंगों को भी चोट पहुंचाई। नर्स के बेटे ने बच्ची को कई घंटे पंखे से भी लटकाकर रखा। बिना कपड़ों के बच्ची को बालकनी में कड़ाके की सर्दी में बैठा दिया गया। बच्ची से जब दर्द सहन नहीं हुआ था तो उसने स्कूल में शिक्षिका को सारी बात बताई। इसके बाद आरके पुरम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी नर्स के बेटे जॉनी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि आरोपी नर्स रेनू कुमारी फरार है।
दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी मनोज सी ने बताया कि बच्ची से दरिदंगी की शिकायत आरकेपुरम थाना पुलिस को 9 फरवरी को मिली थी। बच्ची के शरीर पर जलने व चोट के निशान थे। जांच में पता लगा कि रेनू ने बच्ची को कुछ साल पहले गोद लिया था। बच्ची आरकेपुरम में एक स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ती है। जब बच्ची खड़े होने में दर्द से कराहने लगी तो शिक्षिका को सारी बात बताई। शिक्षिका ने इसकी जानकारी चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) और पुलिस को दी। बच्ची ने शिकायत में कहा है कि मां रेनू कुमारी ने उसकी जीभ को चाकू से काटा और हथेली को कोयले से जलाया है। मां डंडे और तार से मारती थी। चार्जर की तार से कई बार गला दबाने की कोशिश की गई। उसकी छाती पर घूसे भी मारती थी। जनवरी में निजी अंगों पर चाकू से चोट पहुंचाकर गर्म चूल्हे पर बैठा दिया गया। गर्मी के दिनों पर बिना कपड़ों के छत पर सुलाया और सर्दियों में बिना कपड़ों के बालकनी में लिटा दिया। वहीं, रेनू के बेटे जाॅनी ने पंखे से कई घंटे लटकाए रखा। अश्लील हरकत भी की। कई बार बेल्ट से मारा गया। जब कामवाली नहीं बाती थी सारा काम भी करवाया जाता था।
मां के गैर जमानती वारंट जारी, पुलिस दे रही दबिश
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रेनू कुमारी को गिरफ्तार करने के लिए छह से ज्यादा टीमें दबिश दे रही हैं। बुधवार को गैरजमानती वारंट जारी किया गया है। पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में भी सूचना दी है।