फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Admission process completed under third merit list

Noida News: तीसरी मेरिट सूची के तहत प्रवेश प्रक्रिया पूरी

Thu, 28 Aug 2025 09:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
Admission process completed under third merit list
अभी ओपन राउंड में छात्रों के लिए है मौका
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शहर के राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। पहली और दूसरी मेरिट सूची के बाद तीसरी मेरिट सूची के तहत प्रवेश प्रक्रिया बृहस्पतिवार को पूरी हो गई हैं। तीनों सूची के आधार पर अधिक प्रवेश बीए और बीकॉम में हुए हैं। हालांकि, अभी ओपन राउंड होना बाकी है। जो कि वंचित छात्रों के लिए अंतिम मौका होगा।



महाविद्यालय के प्राचार्य के अनुसार तीन चरण के बाद अब ओपन राउंड में छात्र पंजीकरण करा सकेंगे। बीकॉम की आधी से अधिक सीटें भर चुकी हैं। वहीं, बीए और बीएससी की सीटें अभी भी खाली हैं। बृहस्पतिवार को हुए तीसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया में बीकॉम में 10 और सीटें भर गईं। हालांकि, बीए और बीएससी की 40 से 50 सीटें अभी भी खाली हैं। इन खाली सीटों को ओपन राउंड में भरने की उम्मीद है। अधिक प्रवेश विज्ञान विषय में गणित और जीव विज्ञान में हुए हैं। इसके अलावा बृहस्पतिवार को एमएससी में भी दाखिले लिए गए। जहां कुल 6 विद्यार्थियों ने अपने एडमिशन की प्रक्रिया को पूरा कराया। --------------
विज्ञापन


विषय- सीटें- खाली सीटें

बीए - 240 - 155

बीएससी - 120 - 46

बीकॉम - 130 - 93
------------------

कुल तीन चरणों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। अब जल्द ही ओपन राउंड शुरू होगा, जिसके तहत वंचित विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। -आरके गुप्ता, प्राचार्य, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed