अदिति राव हैदरी की कार का चालान कटने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी की गाड़ी का शनिवार शाम नोएडा में रांग साइड चलने पर चालान किया गया था। अदिति नोएडा के डीएलएफ मॉल में एक फैशन शो में भाग लेने आई थीं।
अमर उजाला में छपी इस खबर को नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने अपने फेसबुक वॉल पर सबसे पहले शेयर किया जिसके बाद ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
होटल से डीएलएफ मॉल आते समय वह जिस जगुआर कार से आ रहीं थीं। उसके रांग साइड चलने पर नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने चालान किया। अदिति मर्डर-3, रॉकस्टार, फितूर और वजीर जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
दरअसल, शाम में डीएलएफ मॉल में अदिति राव को एक फैशन शो में भाग लेने के लिए आना था। वह गुरुद्वारे की ओर से फिल्म सिटी की ओर रांग साइड होकर आ रही थीं। तभी ट्रैफिक पुलिस ने जगुआर गाड़ी समेत साथ में चल रहे एक अन्य वाहन का चालान किया। अदिति राव जगुआर में बैठीं थीं।
हैदरी के साथ चल रही दूसरी गाड़ी का भी कटा चालान
ट्रैफिक इंस्पेक्टर धर्मेंद्र यादव ने बताया कि रांग साइड चलने पर गाड़ी का चालान किया गया। उनके साथ एक अन्य गाड़ी वरना भी थी। उसका भी चालान किया गया। डीएलएफ मॉल के सामने गेट नंबर-6 पर अदिति की गाड़ी का चालान किया गया।
अदिति के साथ सुरक्षा के लिए बाउंसर भी मौजूद थे। टीआई का कहना है कि चालान के समय डीएलएफ मॉल के प्रबंधक भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गाड़ी में अदिति राव के होने और उनकी मेहमान के नाते चालान न करने की अपील भी की।
लेकिन ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में गाड़ी का चालान किया गया। यही नहीं गाड़ी चला रहे ड्राइवर के डीएल को निलंबित करने के लिए परिवहन विभाग को संस्तुति भेजी जाएगी।