{"_id":"6a2d5191c987db33360ef503","slug":"adhik-maas-concludes-tomorrow-wedding-festivities-to-begin-from-june-19-noida-news-c-23-1-lko1064-97394-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अधिकमास कल से होगा समाप्त, 19 जून से गूंजेंगी शहनाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अधिकमास कल से होगा समाप्त, 19 जून से गूंजेंगी शहनाइयां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- चातुर्मास से पहले 17 शुभ मुहूर्त, विवाह और मांगलिक कार्यक्रमों की तैयारियां तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) की समाप्ति के साथ ही विवाह और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों पर लगा विराम खत्म होने जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 19 जून से विवाह, गृह प्रवेश, सगाई, मुंडन और अन्य शुभ कार्यों के लिए मुहूर्त उपलब्ध हो जाएंगे। इसके साथ ही लंबे समय से टली शादियों और पारिवारिक आयोजनों की तैयारियां भी तेज हो गई हैं।
ज्योतिषाचार्य शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि अधिकमास के दौरान विवाह सहित अधिकांश मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं। इसी कारण पिछले एक महीने से शुभ कार्यों पर विराम लगा हुआ था। अब 19 जून से विवाह सीजन की शुरुआत होगी। जून और जुलाई में विवाह के लिए कुल 17 शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं, जिनमें बड़ी संख्या में जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। उन्होंने बताया कि 16 जुलाई से चातुर्मास शुरू हो जाएगा, जिसके बाद अगले चार महीनों तक विवाह और अन्य मांगलिक कार्य नहीं किए जाएंगे। ऐसे में सीमित मुहूर्तों के कारण इस बार विवाह समारोहों की संख्या अधिक रहने की संभावना है।
बाजारों में भी रौनक लौटने लगी-
विवाह सीजन शुरू होने से बाजारों में भी रौनक लौटने लगी है। सराफा, कपड़ा, कैटरिंग, सजावट, बैंक्वेट हॉल और फार्म हाउस कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छी मांग की उम्मीद है। अधिकमास के दौरान स्थगित हुए कई कार्यक्रम अब इन मुहूर्तों में आयोजित किए जाएंगे। स्थानीय बाजारों में आभूषण, कपड़े और उपहार सामग्री की खरीदारी भी बढ़ने लगी है। कारोबारियों का मानना है कि आगामी एक महीने में मांग में और तेजी आएगी। शुभ कार्यों की शुरुआत से न केवल परिवारों में उत्साह है, बल्कि इससे जुड़े विभिन्न व्यवसायों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।