फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   actor Rajinikanth expressed his desire to make a film city

Noida News: फिल्म सिटी बनाने में केसी बोकाडिया के बाद अब रजनीकांत और राजपाल यादव ने जताई इच्छा

Wed, 29 Mar 2023 09:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 09:17 PM IST
विज्ञापन
actor Rajinikanth expressed his desire to make a film city
फिल्म सिटी बनाने में फिल्म अभिनेता रजनीकांत ने जताई इच्छा
विज्ञापन


रजनीकांत की पत्नी और बेटी ने सीईओ से ऑनलाइन बात कर ली जानकारी
चार अप्रैल से पहले फिल्म अभिनेता करेंगे ऑनलाइन वार्ता, दे सकते हैं प्रस्ताव
केसी बोकाडिया ने बुधवार को फिल्म सिटी के लिए सीईओ को सौंपी प्रोजेक्ट रिपोर्ट
फिल्म कलाकार राजपाल यादव ने भी पीपीपी मॉडल पर प्रस्ताव भेजा है।


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-21 में एक हजार एकड़ में बनने वाली फिल्म सिटी को विकसित करने के लिए फिल्म अभिनेता रजनीकांत ने भी रुचि दिखाई है। रजनीकांत की पत्नी और बेटी ने सोमवार को सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह से ऑनलाइन बात कर प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी ली। रजनीकांत चार अप्रैल से पहले सीईओ से बात करेंगे। इसके अलावा फिल्म कलाकार राजपाल यादव ने भी पीपीपी मॉडल पर प्रस्ताव भेजा है। उधर, केसी बोकाडिया बुधवार को फिर प्राधिकरण कार्यालय पहुंचे और फिल्म सिटी के लिए अपनी प्रोजेक्ट रिपोर्ट देते हुए 250 एकड़ जमीन मांगी।

दरअसल, यीडा के सेक्टर-21 में एक हजार एकड़ भूमि पर फिल्म सिटी प्रस्तावित है। इसमें 780 एकड़ फिल्म सिटी और 220 एकड़ में वाणिज्यिक गतिविधियां होनी हैं। फिल्म सिटी को विकसित करने के लिए प्राधिकरण ने वैश्विक निविदा निकाली है, लेकिन अब तक एक भी कंपनी ने बिड नहीं डाली है, जबकि इसकी अंतिम तिथि 31 मार्च है, मगर प्राधिकरण के अधिकारी तारीख बढ़ाने के पक्ष में नहीं है। फिल्म सिटी क्ज्ञै विकसित के लिए बड़े प्रोडक्शन हाउस से प्रस्ताव आने लगे हैं।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह फिल्म निर्माता और निर्देशक केसी बोकाड़िया ने मुख्यमंत्री से मिलने के बाद यीडा के सेक्टर-21 का दौरान किया था और प्राधिकरण से 250 एकड़ जमीन की मांग की थी। बुधवार को केसी बोकाडिया फिर यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह से मिलने पहुंचे और अपनी प्रोजेक्ट रिपोर्ट सौंप दी। इस पर सीईओ ने कहा कि 31 मार्च के बाद ही इस प्रस्ताव पर चर्चा की जा सकेगी। सीईओ ने बताया कि फिल्म अभिनेता रजनीकांत की पत्नी और बेटी ने ऑनलाइन बात कर फिल्म सिटी के बारे में जानकारी ली। अब चार अप्रैल से पहले रजनीकांत उनसे ऑनलाइन फाइनल वार्ता करेंगे। इसके अलावा फिल्म कलाकार राजपाल यादव ने भी पीपीपी मॉडल पर प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
फिल्म सिटी बनाने का मौका मिला तो अप्रैल में पुलिस डायरी फिल्म की होगी यीडा क्षेत्र में शूटिंग : बोकाडिया
केसी बोकाडिया जल्द ही पुलिस डायरी नाम से एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि यदि फिल्म सिटी उनको बनाने का मौका मिला तो अप्रैल में ही इस फिल्म की शूटिंग फिल्म सिटी की भूमि पर ही कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी पुलिस की पूरी कार्यशैली और हनीट्रैप के मुद्दे के इर्द-गिर्द ही घूमती है। वह फिल्म सिटी में प्रशिक्षण संस्थान केंद्र खोलेंगे। इसमें स्थानीय बच्चों को कला सिखाएंगे और उन्हीं के साथ चार फिल्म बनाएंगे। इसके अलावा मुंबई में जो कलाकार दिल्ली-एनसीआर के काम कर रहे हैं। उन सभी को यहीं पर काम करने का मौका दिया जाएगा। दिल्ली-एनसीआर के लिए ही नहीं बल्कि समस्त यूपी के लिए बेहतर साधन हो जाएगा। जो युवा फिल्मों में कॅरिअर बनाना चाहते हैं उनको यहीं पर मौका मिलेगा।


---
अब चार चरणों में होगा फिल्म सिटी का विकास

फिल्म सिटी को तीन के बजाय अब चार चरणों में बनाया जाएगा। 1000 एकड़ भूमि में से 740 एकड़ पर फिल्म फैसिलिटी, 40 एकड़ पर फिल्म संस्थान और 120 एकड़ पर एम्यूजमेंट पार्क विकसित होगा। रिटेल व अन्य वाणिज्यिक योजना जैसे होटल, रेस्तरां, विला और कार्यालय 100 एकड़ में विकसित किए जाने हैं। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि नियमों में कोई फेरबदल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed