{"_id":"66c34e3d82d1ef29aa04f15a","slug":"action-against-illegal-schools-limited-to-forming-a-team-in-the-files-grnoida-news-c-23-1-vns1013-37850-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फाइलों में टीम बनाने तक सिमट गई अवैध स्कूलों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फाइलों में टीम बनाने तक सिमट गई अवैध स्कूलों पर कार्रवाई
विज्ञापन
फाइलों में टीम बनाने तक सिमट गई अवैध स्कूलों पर कार्रवाई
-तीन अगस्त को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने ब्लॉक स्तर पर गठित की थी चार टीमें
-बीएसए के नेतृत्व में बनी थी जिला स्तरीय टीम, बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों पर होनी थी कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बेसिक शिक्षा विभाग का अवैध स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई का दावा केवल फाइलों तक सिमट कर रह गया है। तीन अगस्त को शिक्षा विभाग ने 5 टीमों का गठन कर बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों को 15 दिन में बंद कराने का दावा किया था। 15 दिन बीत चुके है, लेकिन अब तक विभाग की कार्रवाई ही शुरू नही हो सकी है। जबकि सैकड़ों अवैध स्कूल बच्चों के भविष्य से खेल रहे हैं।
गौतमबुद्ध नगर में बिना मान्यता के सैकड़ों स्कूल चल रहे हैं। जहां बच्चों की सुरक्षा से लेकर पढ़ाई के साथ खिलवाड़ हो रहा है। साथ ही बच्चों को महंगी किताबें और ड्रेस बेची जा रही हैं। इसे लेकर 3 अगस्त को शिक्षा विभाग ने 5 टीमों का गठन किया। इनमें खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में एक-एक टीम बनाई गई। जबकि जिला स्तर पर बीएसए के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। बीएसए ने दावा किया था कि 15 दिन के अंदर अवैध स्कूलों को बंद कराया जाएगा, लेकिन 17 दिन बीत चुके हैं। एक भी स्कूल बंद नहीं कराया गया है।
बिना मान्यता चल रहे स्कूलों को बंद कराया जाएगा। शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है या नहीं, इस संबंध में बीएसए से जवाब तलब किया जाएगा। अगर अभियान नहीं चलाया गया तो तत्काल कार्रवाई शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
जर्नादन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी गौतमबुद्ध नगर