फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ACP level officer will investigate misbehavior with Priyanka Gandhi

एसीपी स्तर की अधिकारी करेगी प्रियंका गांधी से डीएनडी पर बदसलूकी की जांच

Tue, 06 Oct 2020 06:41 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 06 Oct 2020 06:41 AM IST
विज्ञापन
ACP level officer will investigate misbehavior with Priyanka Gandhi
प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ बदसलूकी मामले की जांच एसीपी स्तर की महिला अधिकारी करेंगी। मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने पहले एसीपी रुचि गुप्ता को जांच का आदेश दिया था, लेकिन सोमवार को उनके तबादले के बाद अब दूसरी महिला अधिकारी को जांच सौंपी जाएगी।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी शनिवार को काफिले के साथ दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिलने हाथरस जा रही थीं। तभी डीएनडी पर कमिश्नरेट पुलिस ने उन्हें रोक लिया था। प्रियंका के काफिले को रोकने के लिए सैकड़ों पुलिसकर्मी लगाए गए थे। रोके जाने पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को बचाने के लिए आगे आईं प्रियंका गांधी के साथ एक पुलिसकर्मी ने बदसलूकी कर दी थी।
विज्ञापन


पुलिसकर्मी द्वारा प्रियंका गांधी के गिरेबान पर हाथ डालते हुए का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद कमिश्नरेट पुलिस ने ट्वीट कर प्रियंका गांधी से खेद जताया था और मामले की जांच के आदेश दिए थे। अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था लव कुमार ने बताया कि मामले की जांच एसीपी स्तर की महिला अधिकारी से कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed