फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Acid attack on wife on Karva Chauth, serious

Noida News: करवा चौथ पर पत्नी पर किया तेजाब से हमला, गंभीर

Sat, 04 Nov 2023 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Acid attack on wife on Karva Chauth, serious
करवा चौथ पर पत्नी पर किया तेजाब से हमला, गंभीर
विज्ञापन

- चेहरा झुलसा, दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा उपचार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव में करवा चौथ के दिन आरोपी विवेक ने पत्नी ममता (24) के चेहरे पर तेजाब डाल दिया। करीब 45 फीसदी झुलसी ममता को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में एडीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन अशोक कुमार ने पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। महिला ने पति पर तेजाब से हमला करने का बयान दिया है। अब पुलिस बयानों के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी पर कार्रवाई करेगी।
बिसरख कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मूलरूप से संभल निवासी ममता का विवाह 21 जून 2020 बुलंदशहर के रसूलपुर गांव निवासी विवेक से हुआ था। शादी के बाद दंपती रोजा जलालपुर गांव में रहने लगा। विवेक पिछले कुछ दिन से बेरोजगार था। इसे लेकर दंपती में विवाद होता था। करवा चौथ के दिन भी दंपती में विवाद हुआ। जिसके बाद आरोपी विवेक ने ममता के चेहरे पर तेजाब डाल दिया। इससे ममता बुरी तरह झुलस गई। उसे गंभीर हालत में ग्रेनो वेस्ट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से सूचना मिलने पर बिसरख पुलिस मौके पर पहुंची। ममता को यहां से दिल्ली रेफर कर दिया गया। मामले में परिजन की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस महिला के बयान के आधार पर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बुलंदशहर से चोरी कर लाया तेजाब
पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी तेजाब बुलंदशहर में किसी दुकान से चोरी कर लाया था। आरोपी पर साजिश रचकर वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed