{"_id":"69e4de2a1280edec9702ec24","slug":"accuseds-bail-plea-rejected-in-uncle-nephew-murder-case-grnoida-news-c-23-1-lko1064-92647-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ताऊ-भतीजा हत्याकांड में आरोपी की जमानत याचिका खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ताऊ-भतीजा हत्याकांड में आरोपी की जमानत याचिका खारिज
विज्ञापन
ताऊ-भतीजा हत्याकांड में आरोपी की जमानत याचिका खारिज
ग्रेटर नोएडा। सत्र अदालत ने जारचा कोतवाली क्षेत्र के सैंथली गांव में ताऊ-भतीजा हत्याकांड के मामले में आरोपी मनोज नागर की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। अदालत ने मामले की गंभीरता, आरोपी की संलिप्तता और उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए यह निर्णय सुनाया।
अभियोजन के अनुसार मामला अक्तूबर 2025 का है। जब दीपावली के दौरान पुरानी रंजिश में आरोपियों ने वादी पक्ष पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। घटना में वादी के भाई अजयपाल और भतीजे दीपांशु की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि अन्य परिजन घायल हुए थे। आरोप है कि मनोज नागर ने भी फायरिंग में सक्रिय भूमिका निभाई थी। आरोपी का नाम प्रारंभिक एफआईआर में नहीं था लेकिन विवेचना के दौरान गवाहों के बयानों में उसकी संलिप्तता सामने आई है। आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास भी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसमें हत्या, लूट, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट से जुड़े करीब 20 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। आरोपी पक्ष की ओर से कहा गया कि केवल सह आरोपी प्रिंस का दोस्त होने के कारण नामजद किया गया। घटना के समय आरोपी मौके पर मौजूद नहीं था और उससे कोई अवैध बरामदगी भी नहीं हुई है। आरोपी के परिवार में बीमार पिता हैं, जिनकी देखभाल करने वाला वह अकेला सदस्य है।
वहीं अभियोजन पक्ष ने दलील दी कि गवाहों के बयान में आरोपी का नाम सामने आया है। केस डायरी में दर्ज गवाह अनिल, विमल कुमार और वादी धारा सिंह के बयानों में मनोज नागर की भूमिका स्पष्ट रूप से बताई गई है। सह आरोपी प्रिंस और सचिन की जमानत पहले ही सत्र न्यायालय द्वारा खारिज की जा चुकी है। न्यायालय ने यह भी माना कि मामला गंभीर प्रकृति का है, जिसमें दो लोगों की मौत हुई है और कई अन्य घायल हुए हैं। ऐसे में प्रथम दृष्टया आरोपी की संलिप्तता से इन्कार नहीं किया जा सकता। ब्यूरो