{"_id":"6504bbb531c2c003480a40e8","slug":"accused-who-threw-wife-and-innocent-child-into-canal-arrested-grnoida-news-c-23-1-noi1091-17228-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर के ध्यानार्थ::: पत्नी और मासूम को नहर में फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर के ध्यानार्थ::: पत्नी और मासूम को नहर में फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पत्नी और मासूम को नहर में फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार
- बच्चे का अब तक नहीं लगा सुराग, आरोपी का दोस्त भी दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी।
दो सप्ताह पहले पत्नी और चार साल के बेटे को नहर में फेंकने के मामले में पुलिस ने पति आशीष तिवारी और उसके दोस्त सुलह अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। मासूम का नहर में अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। एनडीआरएएफ की टीम को बच्चे की तलाश करने के लिए बुलाया गया है।
मिर्जापुर के गांव बजना निवासी आशीष तिवारी दादरी की तुलसी विहार कॉलोनी के 24 फुटा रोड पर पांच साल से पत्नी सरिता व बच्चे सहित किराए पर रह रहा था। पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। आरोप है कि इसी से परेशान होकर आशीष तिवारी ने तीन सितंबर को बिहार के सारण के गांव लीलाधर निवासी अपने दोस्त सुहेल अंसारी को अपने पास बुलाया। दोनों ने शराब पीने के बाद सरिता व बच्चे को ठिकाने लगाने की रणनीति बनाई। इसके बाद आशीष ने सुहेल को ऑटो में बिठाकर जीटी रोड स्थित कोट पुल नहर पर भेज दिया। वहीं आशीष घर से पत्नी व चार साल के मासूम को कोट गांव के पास किराए का मकान दिखाने का झांसा देकर वहीं पुल पर ले आया।
वहां शाम ढलते ही उसने मारपीट करते हुए पत्नी को सुहेल की मदद से नहर में फेंक दिया। इसके बाद मासूम का बेल्ट से गला दबाकर बेहोशी की हालत में उसे भी नहर में फेंककर फरार हो गए। सरिता किसी तरह नहर से बाहर निकलकर जीटी रोड पर पहुंची और वहां तैनात पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी तो पीड़िता ने मामले में पति और उसके दोस्त को नामजद करते हुए रिपोर्ट कराई गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जीटी रोड स्थित आरवी नॉर्थलैंड कॉलेज के पास से दबोच लिया। आशीष ने सरिता से प्रेम विवाह किया था। बताया जाता है कि सरिता उस पर शक करती थी, इसके चलते भी दोनों में विवाद रहता था।