फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Accused of murder of declared crook arrested from Madhya Pradesh

Noida News: घोषित बदमाश की हत्या का आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार

Fri, 05 May 2023 09:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 09:47 PM IST
विज्ञापन
Accused of murder of declared crook arrested from Madhya Pradesh
- बिंदपुर इलाके में वर्चस्व के झगड़े में हमले का बदला लेने के लिए की थी वारदात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बिंदापुर इलाके में झगड़े का बदला लेने के लिए घोषित बदमाश विकास की पीट-पीट कर हत्या करने वाले बदमाश अजय उर्फ हरिया (26) को जेल बेल सेल ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाश की गिनती द्वारका के दस नामी बदमाशों में है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। वहीं इस मामले में जेल बेल सेल दो बदमाशों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

विगत साल 20 मई को एक महिला ने पुलिस को बताया कि सतीश नेपाली और उसके साथियों ने उसके बेटे विकास की पिटाई कर दी है और उसे चाकू भी मारा गया है। अस्पताल में इलाज करवा रहा पीड़ित बयान देने की स्थिति में नहीं था। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। इलाज के दौरान विकास ने दम तोड़ दिया। जांच में पता चला कि विकास गुड्डू गैंग का घोषित बदमाश था और बिंदपुर इलाके में वर्चस्व के लिए उसकी सतीश नेपाली के साथी नामी बदमाश अजय से मारपीट हो गई थी। जिसमें उसने अजय को चाकू मारकर घायल कर दिया था। इसका बदला लेने के लिए ही अजय, सतीश नेपाली और उनके साथियों ने विकास पर हमला किया। मामले में जेल बेल सेल ने दो आरोपी टॉफी और विपुल को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अजय को अदालत ने इस मामले में भगोड़ा करार दिया। अब सूचना के बाद एएसआई सुरेंद्र सिंह व टीम ने उसे मध्य प्रदेश के जतारा गांव से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed