{"_id":"68fbcbde0eda6c4b7a0957ea","slug":"accused-of-house-theft-arrested-two-others-wanted-na-news-c-26-1-sal1002-152157-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: घरों में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: घरों में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश
Sat, 25 Oct 2025 12:26 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने बुढाना रोड़ विश्वकर्मा नगर में दो घरों में 20 दिन पहले हुई चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अभी उसके दो साथी पकड़ में नहीं आए।
एएसपी संतोष कुमार सिंह ने शुक्रवार को कोतवाली में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि पांच अक्तूबर की रात शहर के बुढाना रोड निवासी विनोद कुमार के मकान में चोरों ने सोने का सेट चोरी कर लिए थे। इसी रात को विश्वकर्मा नगर में निजी चिकित्सक यशस्वी के मकान में घुसकर अलमारी से सोने की अंगूठी, चैन, टॉप्स चोरी किए थे। शहर कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
एएसपी ने बताया कि पुलिस ने दोनों घरों में चोरी की घटना में शामिल फिरोज खान निवासी अशरफ कॉलोनी थानाभवन हाल निवासी मोहल्ला दयानंदनगर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की बाइक व घरों से चोरी किया गया सामान बरामद किया। एएसपी ने बताया कि इस घटना में शामिल अन्य दो आरोपी समयदीन उर्फ सामा निवासी मोहल्ला रायजादगान कांधला व मिथुन निवासी अलाउद्दीनपुर थाना झिंझाना की तलाश में दबिश दी जा रही है। संवाद