फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Accused of factory robbery and assault arrested in encounter

Noida News: फैक्टरी में लूट और मारपीट करने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Fri, 14 Nov 2025 02:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Accused of factory robbery and assault arrested in encounter
मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी को ले जाती पुलिस। 
आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के नरायच स्थित ताज आयरन फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्डों पर हमला कर दो बदमाशों ने लूट की थी। बृहस्पतिवार रात को फाउंड्री नगर क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार किया गया। पैर में गोली लगने से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि 11 नवंबर की रात 1 बजे नरायच स्थित ताज आयरन फैक्टरी में दो बदमाश घुस आए थे। उस समय फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड पुष्पेंद्र और गिरीश माैजूद थे। दोनों गार्ड पर सरिया से हमला बोला था। हमले में दोनों घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

बदमाश लूटपाट कर सामान ले गए थे। मामले में मैनेजर अनुराग प्रताप सिंह ने केस दर्ज कराया। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से सुराग मिले। इस पर बृहस्पतिवार रात को फाउंड्री नगर में घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर बदमाश फायरिंग करने लगा। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आकाश उर्फ माइवाला बताया। वह ट्रांस यमुना काॅलोनी का है। उसके पास से तमंचा, कारतूस, 4 चांदी के सिक्के बरामद किए गए। वहीं उसका साथी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed