फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   accused in accident due to lift collapse at the construction site of Amrapali Dream Valley Phase-2 are abscond

ग्रेनो लिफ्ट हादसा: अभी भी नौ मौतों के जिम्मेदार फरार, पुलिस कर रही जांच रिपोर्ट का इंतजार

Mon, 09 Oct 2023 08:06 AM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 09 Oct 2023 08:06 AM IST
सार

आम्रपाली ड्रीमवैली फेज-2 की निर्माणाधीन साइट पर 15 सितंबर को लिफ्ट गिरने से हादसा हुआ था। जिम्मेदारों की जानकारी जुटाने के लिए लिखे गए पुलिस के पत्र का एनसीबी के अधिकारियों ने अभी तक जवाब नहीं दिया है।

विज्ञापन
accused in accident due to lift collapse at the construction site of Amrapali Dream Valley Phase-2 are abscond
आम्रपाली ड्रीमवैली फेज-2 की निर्माणाधीन साइट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम्रपाली की ड्रीमवैली फेज-2 की निर्माणाधीन साइट पर लिफ्ट गिरने से नौ लोगों की मौत के मामले में अभी कई आरोपी फरार हैं। पुलिस अब तक केवल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज पाई है। जिम्मेदारों की जानकारी जुटाने के लिए लिखे गए पुलिस के पत्र का एनसीबी के अधिकारियों ने अभी जवाब नहीं दिया है और न ही जांच के लिए गठित प्रशासन की कमेटी ने रिपोर्ट दी है। 

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि कमेटी की जांच रिपोर्ट आने पर इस मामले में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, जिला न्यायालय ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के जीएम लवजीत कुमार की जमानत याचिका खारिज कर दी है। ग्रेनो वेस्ट टेकजोन-4 स्थित आम्रपाली ड्रीम वैली प्रोजेक्ट की साइट पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एनबीसीसी के अधिकारी निर्माण कार्य करा रहे थे। 
विज्ञापन


15 सितंबर को बारिश के दौरान यहां लिफ्ट चला दी गई। तकनीकी खामी आने के कारण लिफ्ट 14 वीं मंजिल से गिर गई। हादसे में आठ मजदूर व एक लिफ्ट ऑपरेटर की मौत हो गई थी। हादसे का संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में गिरधारी लाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के जीएम देवेंद्र सिंह उर्फ देवेंद्र शर्मा, जीएम व एडमिन कॉमर्शियल लवजीत कुमार, फोरमैन राहुल, फिनशिंग फोरमैन मनोज कुमार और सुपरवाइजर का काम देख रहे बोएलाल पासवान को गिरफ्तार किया था।

पुलिस की जांच में सामने आई घोर लापरवाही
पुलिस की अब तक की जांच में आरोपियों की घोर लापरवाही का खुलासा हुआ था। लिफ्ट का दो साल से थर्ड पार्टी तकनीकी मुआयना नहीं किया गया था। तकनीकी खामी आने के कारण वह गरगराहट की आवाज कर रही थी। 


चार सितंबर को मजदूरों के शिकायत करने पर पांचवीं पास फोरमैन ने पीनियन गरारी स्वयं बदल दी। इसके बाद भी गरगराहट बंद नहीं हुई थी। इससे सेफ्टी डिवाइस ने काम नहीं किया और लिफ्ट 14 मंजिल से सीधे नीचे आकर गिर पड़ी। साइट पर मजदूरों की सुरक्षा का कोई बंदोबस्त नहीं था और एंबुलेंस भी मौजूद नहीं थी। इसी सप्ताह कमेटी की बैठक होगी। इसमें शामिल सभी विभागों के सदस्यों से अब तक की जांच संबंधित रिपोर्ट की जानकारी जुटाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed