फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Accused arrested for cheating of 15 lakh rupees in the name of getting loan

Noida News: लोन दिलवाने के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 06 Jul 2025 08:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 08:43 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for cheating of 15 lakh rupees in the name of getting loan
लोन दिलवाने के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सेक्टर-113 थाना पुलिस ने की कार्रवाई, तीन आरोपी फरार

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। 15 करोड़ रुपये एमएसएमई लोन दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी के एक आरोपी को सेक्टर-113 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके तीन साथी अभी फरार हैं। यह ठगी सेक्टर-68ए गढ़ी चौखंडी निवासी कारोबारी के साथ हुई थी।

जानकारी के मुताबिक सेक्टर-76 से पकड़े गए आरोपी की पहचान गाजियाबाद, शालीमार गार्डन के अजर खान के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि अपने तीन साथी हेमलता, शोएब खान व अशोक कुमार उर्फ इरफान खान के साथ मिलकर लोन के नाम पर फर्जीवाड़ा करने की योजना बनाई थी। हेमलता की मदद से तीनों नोएडा गढ़ी चौखंडी गांव के रहने वाले कारोबारी हर्ष कुमार वर्मा से मिले थे। हर्ष को लोन की जरूरत थी। इन लोगों ने खुद को एमएसएमई लोन कराने वाला बताया था। अप्रैल 2023 में हर्ष के राजी होने पर अशोक कुमार उर्फ इरफान खान को एमएसएमई निरीक्षण अधिकारी बताकर मिलवाया था। चारों ने मिलकर एसबीआई में 15 करोड़ का एमएसएमई लोन दिलाने का सौदा किया था। इसके एवज में 15 लाख रुपये कमीशन देना तय हुआ था। चारों ने कागजी प्रक्रिया पूरी कराते हुए धीरे-धीरे कर जनवरी 2025 तक 15 लाख रुपये ले लिए, लेकिन लोन नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed