Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Accusation of exploiting a young woman for four years under pretext of marriage

यूपी: सिंदूर भरकर पत्नी बनाया, करवाचौथ भी मनाया, अब शादी से किया इनकार; युवती ने चार साल तक शोषण का लगाया आरोप

Thu, 19 Nov 2026 11:10 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Akash Dubey Updated Thu, 19 Nov 2026 11:10 PM IST
सार

सोसाइटी में रहने वाली युवती ने केस दर्ज कराया है कि वर्ष 2023 में जीवनसाथी वेबसाइट से उसकी मुलाकात आरोपी वैभव अस्थाना से हुई। वहां से बातचीत शुरू हुई और फिर एक साल तक आपसी संबंध में रहे। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-

विज्ञापन
Accusation of exploiting a young woman for four years under pretext of marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा की बिसरख कोतवाली क्षेत्र की एक सोसाइटी में रहने वाली युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर 4 साल तक शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक ने शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से मुकर गया। वो पति-पत्नी की तरह रहे। करवाचौथ व अन्य त्योहार मनाए लेकिन शादी से करने से मना कर दिया। अब आरोपी जान से मारने की धमकी और परिवार को बदनाम करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक व उसके दोस्त पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। 

विज्ञापन


ग्रेनो वेस्ट की एक सोसाइटी में रहने वाली युवती ने केस दर्ज कराया है कि वर्ष 2023 में जीवनसाथी वेबसाइट से उसकी मुलाकात आरोपी वैभव अस्थाना से हुई। वहां से बातचीत शुरू हुई और फिर एक साल तक आपसी संबंध में रहे। तभी वैभव ने शादी का प्रस्ताव रखा। दोनों परिवारों के बीच बातचीत भी हुई। आरोप है कि वैभव के पिता ने दूसरी जाति होने के कारण शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद वो गांव चला गया, लेकिन बीच-बीच में युवती से मिलने आता रहा। 
विज्ञापन


आरोप है कि वर्ष 2025 में वैभव अचानक उससे संपर्क तोड़कर गायब हो गया। युवती की दूसरी जगह शादी तय हो गई। आरोपी है कि करीब एक साल बाद आरोपी वैभव ने दूसरे नंबर से फोन कर संपर्क किया और शादी का भरोसा देकर फिर संबंध शुरू कर दिए। तब  युवती ने भरोसे में आकर शादी भी तोड़ दी। आरोप है कि वैभव ने उसे अपने घर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांग में सिंदूर भरकर पत्नी की तरह साथ रखा। आरोप है कि दिवाली के बाद जब शादी की बात की तो वैभव ने फोन बंद कर दिया। वो उसके ऑफिस पहुंची तो वहां पर अपमानित किया। आरोपी ने उसके चरित्र और परिवार पर अभद्र टिप्पणियां कीं। शादी करने से इन्कार कर दिया। अब 13 नवंबर से उसे फोन कर धमकी दी है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed