फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   According to weather department forecast it will rain in Noida on June 1 and 2

दो दिन बरसेंगे बदरा: बारिश से होगी जून की शुरुआत, गर्मी और लू से मिलेगी राहत

Fri, 30 May 2025 10:22 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Fri, 30 May 2025 10:22 PM IST
सार

शुक्रवार को जारी हुई आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा का अधिकतम तापमान 35.2 और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
According to weather department forecast it will rain in Noida on June 1 and 2
बारिश से शुरू होगी मई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मई का महीना खत्म हो रहा है और जून का महीना शुरू हो रहा है। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक इस बार जून में गर्मी की वजह से लू परेशान नहीं करेगी। बारिश की संभावना बनती रहेगी ऐसे में तेज गर्मी और गर्म हवाओं से राहत मिलने के आसार हैं। पूर्वानुमान के मुताबिक एक और जून को बारिश भिगोएगी। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह बारिश की स्थिति बन रही है।

विज्ञापन

शुक्रवार को जारी हुई आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा का अधिकतम तापमान 35.2 और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले हुई बारिश की वजह से ह्यूमिडिटी भी सामान्य से अधिक 75 दर्ज की गई। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में दो एमएम बारिश दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को भी बारिश का यलो अलर्ट है। ऐसे में तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। गुरुवार को हुई कुछ देर की तेज बारिश और आंधी से उमस से राहत मिली थी हालांकि शुक्रवार को भी सुबह से गर्मी कम रही लेकिन दोपहर में उमस बढ़ गई। 

विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 31 मई को बारिश की संभावना नहीं बन रही है लेकिन एक और दो जून को फिर बारिश के आसार बन रहे हैं। ऐसे में इस सप्ताह बारिश की आवाजाही बनी रहेगी। ऐसे में गर्मी से राहत मिलेगी। बारिश की वजह से तापमान में भी उतार चढ़ाव महसूस होगा और तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किए जा सकते हैं। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 118 और नोएडा का एक्यूआई 148 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed