फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Accident due to negligence of water board, government should give Rs 1 crore: BJP

जल बोर्ड की लापरवाही से हादसा, एक करोड़ दे सरकार : भाजपा

Sun, 10 Mar 2024 07:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 07:49 PM IST
विज्ञापन
Accident due to negligence of water board, government should give Rs 1 crore: BJP
नई दिल्ली। बोरवेल में गिरकर युवक की मौत पर प्रदेश भाजपा ने दुख व्यक्त करते हुए दिल्ली सरकार को घेरा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि हादसे के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व जल मंत्री आतिशी का बोरवेल के कमरे को ट्वीट कर सुरक्षित बताना अपनी सरकार व जल बोर्ड अधिकारियों के बचाने की साजिश है। जल बोर्ड की लापरवाही से जान गंवाने का दस दिन में यह दूसरा मामला है। 28 फरवरी को अलीपुर के मोहम्मदपुर में लापरवाही से खुसी छोड़ी गई सीवर लाइन में गिरने से रमेश चंद्र की मौत हो गई थी। इस मामले को भी दिल्ली सरकार ने लीपापोती कर दबा दिया। भाजपा प्रदेश महामंत्री कमलजीत सहरावत कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और जांच की तो पता चला कि बोरवेल खंडहर जैसे कमरे में है, जिसकी दीवार खिड़की टूटे थे। यहां कोई भी घुस सकता था। दिल्ली सरकार मोहम्मदपुर व केशोपुर मंडी हादसे के मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed