{"_id":"60546f5147229c1dd15ad6d5","slug":"acccident-on-yamuna-expressway-between-tata-magic-and-brezza-car-four-died-one-seriously-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों का शुक्रवार : डिवाइडर फांदकर आई टाटा मैजिक से टकराई कार, चार की मौत एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों का शुक्रवार : डिवाइडर फांदकर आई टाटा मैजिक से टकराई कार, चार की मौत एक गंभीर
Fri, 19 Mar 2021 03:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 19 Mar 2021 03:02 PM IST
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना मेेें चार की मौत
- फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार का दिन हादसों का दिन रहा। जहां सुबह एक ट्रैक्टर और कैंटर की भिड़ंत में कैंटर चालक की मौत हो गई तो वहीं दूसरे भयावह हादसे में चार लोगों की जान चली गई है जबकि एक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि यमुना एक्सप्रेसवे मथुरा थाना क्षेत्र के फलैदा कट के पास शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे दिल्ली से आगरा लहसुन प्याज लेकर जा रहे टाटा 407 का टायर पंचर हो गया। इसके चलते टाटा 407 अनियंत्रित होकर डिवाइडर फांदकर आगरा-नोएडा रोड पर आ गई।
विज्ञापन
इसी दौरान आगरा की तरफ से आ रही ब्रिजा गाड़ी टाटा 407 से टकरा गई। इससे ब्रिजा गाड़ी में सवार नितिन शर्मा पुत्र छैल बिहारी, उर्वशी पत्नी नितिन शर्मा, उषा शर्मा, सतीश चौधरी व एक करीब 12 साल का बच्चा शुभ गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
घायलों को तुरंत कैलाश अस्पताल, ग्रेटर नोएडा में भर्ती कराया गया, जिसमें से चार लोगों की मौत होई। मरने वालों दो महिला, एक पुरुष और बच्चा शामिल है। सतीश चौधरी इस वक्त आईसीयू में है और जिंदगी व मौत की जंग लड़ रहा है। सभी मृतक सतघरा कॉलोनी थाना छाता मथुरा के रहने वाले हैं। ये लोग मृतक में से किसी एक महिला के इलाज के लिए दिल्ली के आरएमएल अस्पताल जा रहे थे।