फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Absconding business couple and son arrested in Rs 15,000 crore GST fraud

Noida News: 15 हजार करोड़ के जीएसटी फ्रॉड में फरार कारोबारी दंपती और बेटा गिरफ्तार

Wed, 01 May 2024 08:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 08:36 PM IST
विज्ञापन
Absconding business couple and son arrested in Rs 15,000 crore GST fraud
- नौ शेल कंपनियां खोलकर की जालसाजी, सात लग्जरी कारें बरामद, तीनों पर था 25-25 हजार का इनाम
विज्ञापन


- सीबीआई और ईडी भी कर रही है तीनों आरोपियों की जांच
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। करीब 15 हजार करोड़ के जीएसटी जालसाजी मामले में में दिल्ली के तीन अरबपति कारोबारियों को क्राइम रिस्पांस टीम व कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों की पहचान दिल्ली के ईस्ट पंजाबी बाग निवासी संजय ढींगरा, पत्नी कनिका ढींगरा और पुत्र मयंक डिंगरा के रूप में हुई है। तीनों पर 68 करोड़ की जालसाजी का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों के पास से सात लग्जरी कारें, सात मोबाइल, एक टैबलेट और 1.41 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ सीबीआई और ईडी की तरफ से भी जांच की जा रही है। आरोपी संजय ढींगरा पहले भी जेल जा चुका है।


डीसीपी क्राइम शक्ति मोहन अवस्थी के मुताबिक जीएसटी फ्रॉड मामले की जांच में पता चला कि पंजाबी बाग निवासी कारोबारी परिवार पांच वर्षों से फर्जी तरीके से आईटीसी लेकर सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचा रहा था। तीनों कारोबारियों ने नौ शेल कंपनियों से 68.15 करोड का आईटीसी का लाभ फर्जी तरीके से प्राप्त किया। आरोपी फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर फर्जी इन्वॉयस/बिलिंग कर अवैध लाभ कमा रहे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने आईटीसी क्लेम नौ फर्जी कंपनियों के आधार पर प्राप्त किया था। इस मामले में पुलिस ने अब तक गिरोह के सरगना समेत 41 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन




फिल्म अभिनेता से खरीदी मासेराती कार भी जब्त

आरोपियों के पास से मेड इन इटली मासेराती कार भी बरामद हुई। आरोपियों ने बेहद महंगी माने जाने वाली कार एक फिल्म अभिनेता से खरीदी थी। इसके मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू समेत अन्य लग्जरी कारें भी मिली हैं। पुलिस से बचने के लिए आरोपी फरारी के दौरान इन्हीं लग्जरी कारों से ही स्थान बदलते रहते थे। फर्जीवाड़े की रकम से आरोपियों ने प्रापर्टी डीलिंग और रियल एस्टेट का कारोबार भी शुरू किया था। करनाल में तीनों ने करोड़ों रुपये की जमीन खरीदी है। आरोपियों का छतरपुर में फॉर्महाउस भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed