फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Abhishek went to jail before Pooja Shakun for shooting Gandhi's effigy.

Noida News: गांधी के पुतले को गोली मारने में पूजा शकुन से पहले अभिषेक गया था जेल

Sun, 28 Sep 2025 08:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 08:07 AM IST
विज्ञापन
Abhishek went to jail before Pooja Shakun for shooting Gandhi's effigy.
व्यापारी अभिषेक की हत्या के बाद सुर्खियों में आए पूजा शकुन व अशोक पांडेय दंपती का विवादों से पुराना नाता है। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर नरसिंहानंद गिरी के करीबी यह दंपती वर्ष 2019 में पहली बार गांधी के पुतले को गोली मारने की घटना में जेल गए थे। तब अभिषेक भी इस घटना में उनके साथ आरोपी था। पांडेय दंपती से पहले अभिषेक को पुलिस ने जेल भेजा था।
विज्ञापन


बी दास कंपाउंड में रहने वाले पांडेय दंपती अक्सर किसी न किसी मुद्दे पर विवादित बयान या घटनाक्रम की वजह से वे सुर्खियों में रहते हैं। कभी कोरोना काल में तब्लीगी जमात को लेकर बयान देना तो कभी गांधी के पुतले को गोली मारना सुर्खियों में रहा। 30 जनवरी 2019 को गांधी के पुतले को गोली मारने की घटना में तो पुलिस ने उन्हें नोएडा से गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

इसके बाद जून माह में कानपुर कांड के बाद उन्होंने जुमे की नमाज को लेकर विवादित बयान दिया, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। जब गांधी प्रकरण में यह दोनों जेल गए थे। इसके बाद 2022 में इनके आवास पर आयोजित भागवत कथा में शामिल होने आए जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर नरसिंहानंद गिरी ने एएमयू को लेकर विवादित बयान दिया था। इसे लेकर पुलिस ने फिर एक मुकदमा दर्ज किया था। इसमें पूजा शकुन व उनके पति अशोक पांडेय को भी नामजद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार पूजा शकुन व अशोक पांडेय पर अब से पहले राजनीति से प्रेरित विवादित बयान व घटनाक्रमों को लेकर पांच मुकदमे दर्ज हैं। इसमें समय-समय पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed