फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Aashi and Deepika selected for state level competition

Noida News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए आशी व दीपिका का चयन

Fri, 31 Oct 2025 10:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
Aashi and Deepika selected for state level competition
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के दो फुटबॉल महिला खिलाड़ियों का चयन प्रदेशस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वे मेरठ मंडल की टीम में खेलेंगी। उनका चयन शुक्रवार को मेरठ में हुए ट्रायल में हुआ। मेरठ के तोपखाना स्टेडियम में मंडलस्तरीय सब जूनियर महिला फुटबॉल का ट्रायल हुआ। इसमें ग्रेनो के सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित जेपी पब्लिक स्कूल की दो खिलाड़ी आशी दुबे व दीपिका सिंह ने मंडल टीम में जगह बनाई। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता मऊ के क्षेत्रीय खेल कार्यालय में 3 से 10 नवंबर तक होगी। दोनों खिलाड़ी कोच कमल सिंह रावत की देखरेख में फुटबॉल के गुर सिखाती हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीता भंडुला व खेल विभागाध्यक्ष नीरज सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed