फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Aarti first in essay writing competition

Noida News: निबंध लेखन प्रतियोगिता में आरती प्रथम

Sat, 13 Sep 2025 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Aarti first in essay writing competition
फोटो: 18रेवाड़ी। कृष्ण नगर स्थित महिला रीजनल सेंटर में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेतीं छ
कोसली। कृष्ण नगर स्थित महिला रीजनल सेंटर की ओर से शुक्रवार को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिंदी विभाग की अध्यक्ष डॉ. अनिता देवी के नेतृत्व में विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें निबंध लेखन, स्लोगन लेखन एवं पोस्टर प्रतियोगिता शामिल रहीं।
विज्ञापन

निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती (बीए प्रथम वर्ष), द्वितीय स्थान प्रियंका (बीए द्वितीय वर्ष) और तृतीय स्थान महक (बीए तृतीय वर्ष) ने प्राप्त किया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रियंका (बीए द्वितीय वर्ष), द्वितीय स्थान तनुजा निनावत एवं कोमल (बीए प्रथम वर्ष) और तृतीय स्थान प्रीति (एमए, राजनीति विज्ञान फाइनल) को मिला।
विज्ञापन




स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कोमल (बीए प्रथम वर्ष), द्वितीय स्थान कंचन (बीए प्रथम वर्ष) और तृतीय स्थान कोमल (बीए राजनीति विज्ञान फाइनल) एवं महक (बीए फाइनल) के नाम रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. योगेंद्र सिंह एवं सुनीता यादव ने सराहनीय योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अपने संदेश में सेंटर के निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा ने कहा कि हिंदी केवल हमारी मातृभाषा नहीं बल्कि आत्मा और मन से जुड़ी हुई भाषा है। इसके साथ हमारे भावनात्मक रिश्ते हैं जो हमें राष्ट्रवाद की भावना से जोड़ते हैं और राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करते हैं।
हिंदी विभाग की अध्यक्ष डॉ. अनिता देवी ने छात्राओं को हिंदी की विविध प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में हिंदी भाषा की समृद्धि और महत्व पर विचार प्रस्तुत किए। स्लोगन लेखन में राष्ट्रभाषा के गौरव को लेकर प्रेरक संदेश दिए गए।

वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में रचनात्मकता के साथ हिंदी की महत्ता को दर्शाया गया। इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न वर्ष के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed