{"_id":"690df4c5407ddb145e05d8e8","slug":"aaradhya-won-the-junior-national-squash-championship-noida-news-c-340-1-del1004-111504-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आराध्या ने जीती जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आराध्या ने जीती जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस सचिवालय में तैनात उपायुक्त विक्रम पोरवाल की बेटी आराध्या पोरवाल ने जूनियर नेशनल स्क्वैश चैम्पियनशिप 2025 (गर्ल्स अंडर-17) का खिताब जीता। यह प्रतियोगिता युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय की ओर से चेन्नई में आयोजित की गई थी।
दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा ने आराध्या की इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। आराध्या पोरवाल एक ऊर्जावान और समर्पित स्क्वैश खिलाड़ी हैं, जिन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं। वह जुलाई से अंडर-17 गर्ल्स कैटेगरी में ऑल इंडिया रैंकिंग में नंबर-1 पर बनी हुई हैं। उन्होंने अक्टूबर में आयोजित जूनियर नेशनल स्क्वैश चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा, उन्होंने एशियन जूनियर चैम्पियनशिप में 2023 में चीन 2023 और इस साल दक्षिण कोरिया में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने वर्ल्ड जूनियर चैम्पियनशिप 2025 में मिस्र में भाग लिया और 125 खिलाड़ियों में शीर्ष 32 में स्थान प्राप्त किया। संवाद