फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AAP will raise the voice of the people from the streets to the House: Ankush

सड़क से लेकर सदन तक जनता की आवाज उठाएगी आप : अंकुश

Wed, 30 Apr 2025 08:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 08:13 PM IST
विज्ञापन
AAP will raise the voice of the people from the streets to the House: Ankush
एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग से संभाला पदभार, भाजपा को घेरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
एमसीडी में बुधवार को नेता प्रतिपक्ष के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद आप पार्षद अंकुश नारंग ने भाजपा को घेरा। इस दौरान उन्होंने विपक्ष की भूमिका को सकारात्मक तरीके से निभाने का संकल्प जताया। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार है, इसलिए अब जनता को बुनियादी सुविधाएं देने की पूरी जिम्मेदारी भाजपा की है।
सिविक सेंटर में आयोजित प्रेसवार्ता में नारंग ने कहा कि आप सड़क से लेकर सदन तक जनता से जुड़े हर मुद्दे को मजबूती से उठाएगी। उन्होंने मानसून से पहले जलभराव की समस्या, 24 घंटे बिजली, स्वच्छ जल, साफ-सफाई और सड़कों की मरम्मत जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देने की मांग की। साथ ही, आयुक्त को निर्देश देने की अपील की कि वे हाउस टैक्स में छूट और 12 हजार अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने की फाइलों को तुरंत पास करें। नारंग ने आरोप लगाया कि यह फाइलें भाजपा के इशारे पर रोक दी गईं, जबकि सदन में इन्हें पहले ही पास किया जा चुका है।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा पर नया आर्थिक बोझ डालने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का हाउस टैक्स 850 रुपये है, उनसे यूजर चार्ज के नाम पर 1,000 रुपये अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं। आप की मांग है कि यह यूजर चार्ज तत्काल प्रभाव से खत्म किया जाए। दो साल में भाजपा ने विपक्ष की बेहद नकारात्मक भूमिका निभाई, सदन नहीं चलने दिया और जनता की आवाज दबा दी गई। अब आप जनता की आवाज को मजबूती से सदन में उठाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार में कर्मचारियों को समय पर वेतन और बोनस मिलता था, जबकि भाजपा के शासन में फिर से देरी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed