फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AAP wasted crores in health sector: Congress

स्वास्थ्य क्षेत्र में आप ने करोड़ों बर्बाद किए : कांग्रेस

Wed, 22 Jan 2025 07:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
AAP wasted crores in health sector: Congress
अजय माकन ने कैग रिपोर्ट का हवाले देते हुए केजरीवाल पर गुमराह करने का आरोप लगाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
प्रदेश कांग्रेस ने आप सरकार पर स्वास्थ्य क्षेत्र में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कैग की रिपोर्ट के माध्यम से कई खुलासे किए। प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि आप ने जनता को गुमराह कर स्वास्थ्य क्षेत्र में करोड़ों रुपये बर्बाद किए।
अजय माकन ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार ने 14 सीएजी रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया। इनमें स्वास्थ्य क्षेत्र में 382.52 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ है। इंदिरा गांधी अस्पताल, बुराड़ी अस्पताल और मौलाना आजाद डेंटल अस्पताल के निर्माण में क्रमशः 314.9 करोड़, 41.26 करोड़ व 26.36 करोड़ रुपये की लागत बढ़ी, जबकि यह सभी प्रोजेक्ट कांग्रेस शासन में शुरू हुए थे। उन्होंने सीएजी रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि वर्ष 2016-2022 के दौरान 2623 करोड़ रुपये का बजट लैप्स हो गया और कोविड महामारी में केंद्र से मिले 635.62 करोड़ रुपये में से 360.64 करोड़ खर्च ही नहीं हुए। इस दौरान लोग ऑक्सीजन और दवाइयों की कमी से जूझते रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राज्य के 27 सरकारी अस्पतालों में से 14 में आईसीयू, 16 में ब्लड बैंक और आठ में ऑक्सीजन की सुविधा नहीं है। चार प्रमुख अस्पताल एलएनजेपी, चाचा नेहरू बाल अस्पताल, राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी व जनकपुरी स्पेशियलिटी अस्पताल में 50-96 प्रतिशत डॉक्टरों और नर्सों की कमी पाई गई। इसी तरह उपकरणों की भी भारी कमी है। देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में एक बेड पर दो मरीजों का इलाज हो रहा है और केजरीवाल का स्वास्थ्य मॉडल केवल प्रचार तक सीमित है। उन्होंने उपराज्यपाल से मामले की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं, उन्होंने इसे केजरीवाल सरकार की विफलता और जनता के साथ धोखा करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed