फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AAP surrounded by Bansuri's name among ED's lawyers

Noida News: ईडी के वकीलों में बांसुरी का नाम होने पर आप ने घेरा

Wed, 03 Apr 2024 08:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 08:43 PM IST
विज्ञापन
AAP surrounded by Bansuri's name among ED's lawyers
ईडी-भाजपा एक ही होने की आप का दावा सही साबित : सोमनाथ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
आप ने ईडी के वकीलों की सूची में बांसुरी स्वराज का नाम सामने आने पर भाजपा को घेरा। बुधवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में आप नेता सोमनाथ भारती ने कहा कि ईडी और भाजपा एक ही हैं। इस मामले में आप का दावा सही साबित हो गया है। बांसुरी ने संजय सिंह के खिलाफ कोर्ट में ईडी का प्रतिनिधित्व किया है। दो अप्रैल के अलावा 5 फरवरी व 12 मार्च, 24 और 11 दिसंबर, 23 को आए कोर्ट के आदेश में भी बांसुरी का नाम है।

बांसुरी भाजपा की प्रवक्ता और नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार हैं। लिहाजा, एक ऐसा व्यक्ति कोर्ट में ईडी का प्रतिनिधित्व कर रहा है, तो इससे बड़ा क्या सबूत होगा कि भाजपा ने राजनीतिक फायदे के लिए ईडी का दुरुपयोग किया। ईडी राजनीतिक इकाई की तरह भाजपा के लिए काम कर रही है। बांसुरी का मामला सोशल मीडिया के जरिये सामने आने पर ईडी कोर्ट चली गई और उपस्थिति सूची से हटवा दिया, जबकि पिछले आदेशों में भी नाम सूची में शामिल है। आप ने शुरुआत से कहा है कि ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग भाजपा की राजनीतिक इकाई बन गए हैं। भाजपा ने शराब घोटाले के नाम पर आप सरकार को गिराने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed