{"_id":"677417d41621823e300258ac","slug":"aap-started-registration-in-pujari-granthi-samman-yojana-noida-news-c-340-1-del1011-74233-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आप ने शुरू किया पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना में पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आप ने शुरू किया पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना में पंजीकरण
विज्ञापन
केजरीवाल ने किया मरघट वाले बाबा हनुमान मंदिर के महंत का पंजीकरण
करोल बाग के गुरुद्वारे पहुंची मुख्यमंत्री आतिशी, ग्रंथियों का पंजीकरण किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विवादों के बीच मंगलवार को आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना के तहत पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी। कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पर हुए हंगामे को देखते हुए वे पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ आईएसबीटी स्थित मरघट वाले बाबा, हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा के बाद मंदिर के महंत का पंजीकरण कर योजना का शुभारंभ किया। वहीं, मुख्यमंत्री आतिशी करोलबाग स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचीं। उन्होंने ग्रंथियों का पंजीकरण किया।
पंजीकरण के बाद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर कहा कि मरघट वाले बाबा के मंदिर (आईएसबीटी) में दर्शन करने के बाद पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पंजीकरण को रोकने के लिए भाजपा ने पूरी कोशिश की, लेकिन भक्त को भगवान से मिलने से कोई नहीं रोक सकता। देश के 20 राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, लेकिन अभी तक ऐसी योजना शुरू नहीं हो पाई।
सब के बारे में सोच रही सरकार : सीएम
मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह के बाद पहली बार कोई ऐसी सरकार आई है जिसने ग्रंथियों के बारे में सोचा है। चाहे मंदिर में पुजारी हो या गुरुद्वारे के ग्रंथी, वे समाज व परिवार के हर सुख-दुख में साथ होते हैं। ऐसे में सरकार की भी ये जिम्मेदारी बनती है कि उनकी भी देखरेख करे। इस कारण पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना की घोषणा हुई है। दिल्ली में जब आप की सरकार बनेगी तो योजना के तहत हर माह 18 हजार रुपये की राशि दिल्ली के हर ग्रंथी-पुजारी को दी जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली बनेगा देश का पहला राज्य : गोपाल राय
प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने बदरपुर के मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास विजय पार्क में मंदिर के पुजारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली आज पहला राज्य बना है, जहां केजरीवाल ने पुजारियों और ग्रंथियों के लिए योजना शुरू की है।
जंगपुरा में किया हनुमान चालीसा पाठ
मंगलवार को जंगपुरा विधानसभा के 21 मंदिरों के पुजारियों ने सुंदर कांड का पाठ किया। इस दौरान आप उम्मीदवार मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। इस मौके पर सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल पर बजरंगबली की विशेष कृपा रहती है। पूरा यकीन है कि बजरंगबली पुजारियों की प्रार्थना को जरूर सुनेंगे।
कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पर विरोध प्रदर्शन
योजना के शुभारंभ के पहले दिन कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर के पुजारियों ने योजना के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया। दोपहर करीब 12 बजे केजरीवाल को योजना का शुभारंभ यहीं से करना था, लेकिन प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें यमुना बाजार जाना पड़ा। इस मंदिर के बाहर आप समर्थक जय हनुमान के नारे लगाते हुए दिखाई दिए। वहीं, भाजपा समर्थक जय श्री राम के नारे लगाते हुए दिखाई दिए।
हार से डर गई भाजपा
आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि योजना की घोषणा के बाद से भाजपा को समझ नहीं आ रहा है कि क्या करे। वह हार की डर से हताश है। 20 राज्यों में भाजपा की सरकार है। ये लोग खुद को हिंदुओं के बहुत बड़े हित चिंतक कहते है, लेकिन बीस राज्यों में से किसी एक राज्य में भी भाजपा यह योजना लागू नहीं कर पाई।