फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AAP protested alleging that nominated councilors got votes in MCD

Noida News: एमसीडी में मनोनीत पार्षदों से वोट करवाने का आरोप लगा आप ने किया प्रदर्शन

Mon, 09 Jan 2023 07:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
AAP protested alleging that nominated councilors got votes in MCD
पार्टी नेताओं ने भाजपा और उपराज्यपाल पर संविधान के उल्लंघन का लगाया आरोप
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने एमसीडी में मनाेनीत पार्षदों के मामले में भाजपा व उपराज्यपाल के खिलाफ सोमवार को भी मोर्चा खोला। आप नेताओं व कार्यकर्ताओं ने संविधान की परंपरा के खिलाफ जाकर मनोनीत पार्षदों से वोट करवाने की साजिश करने का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान आप नेताओं ने उपराज्यपाल पर भी निशाना साधा। आप के विधायकों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने उपराज्यपाल व भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद और आप नेता सौरभ भारद्वाज, संजीव झा, आदिल अहमद खान के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर आप नेताओं ने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल की ओर से एमसीडी में सारे नियमों की धज्जियां उड़ाकर संविधान की हत्या की जा रही है। उन्होंने उपराज्यपाल को चेतावनी दी कि महापौर चुनाव में मनोनीत पार्षदों के वोट नहीं करने के मामले में स्थिति साफ नहीं होने तक वह संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष सड़क से लेकर संसद तक जारी रखेंगे।
विज्ञापन

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा बेइमानी करके एमसीडी पर कब्जा करना चाहती है, जबकि एमसीडी चुनाव में आप को बहुमत मिला है और उसकी सरकार बननी चाहिए, मगर उपराज्यपाल ने बेइमानी से पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया और भाजपा के कार्यकर्ताओं को पार्षद मनोनीत नियुक्त किया। अब वे बेइमानी से उनके वोट डलवाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस की तरह भाजपा से डरने वाले नहीं हैं। हम लड़ेंगे और अपना हक लेकर रहेंगे। उन्होंने उपराज्यपाल पर भाजपा का साथ देने का आरोप लगाया लगाते हुए उन्हें निष्पक्ष होकर कार्य करने की सलाह दी।

मंत्री राजकुमार आनंद ने कहा कि भाजपा का अलोकतांत्रिक चेहरा है और हम उसे उजागर करना चाहते हैं। गलत तरीके से बनाए गए इन 10 मनोनीत पार्षदों के वोट होनेे के बाद भी आप अपना महापौर बना सकते थे। यह पूरी दिल्ली जानती है, लेकिन हमारे नेता अरविंद केजरीवाल ऐसी सरकार नहीं चाहते हैं जो लोकतंत्र की हत्या करके बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed