फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AAP gets new office in Lutyen's Delhi

Noida News: आप को लुटियन की दिल्ली में मिला नया कार्यालय

Thu, 25 Jul 2024 08:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 08:11 PM IST
विज्ञापन
AAP gets new office in Lutyen's Delhi
राष्ट्रीय पार्टी बनने के बाद पहली बार मिला बड़ा कार्यालय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद आम आदमी पार्टी (आप) को लुटियन की दिल्ली में नया कार्यालय आवंटित किया गया है। पार्टी सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि आप का नया कार्यालय पंडित रविशंकर शुक्ल लेन में बंगला नंबर-1 है। आप का कार्यालय पहले राउज एवेन्यू में स्थित था। हाईकोर्ट ने कार्यालय के लिए जगह आवंटित करने पर निर्णय लेने के लिए केंद्र को बृहस्पतिवार तक का समय दिया था।

आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद पहली बार बड़ा कार्यालय मिला है। आप की स्थापना के बाद से यह पांचवां दफ्तर है। साल 2013 में दिल्ली में आप सरकार बनने से पहले कार्यालय कौशांबी में था। यहीं से विधानसभा चुनाव की रणनीति बनी थी। साल 2013 में पहली बार सरकार बनने के बाद पार्टी का कार्यालय कौशांबी से शिफ्ट होकर हनुमान मंदिर, नई दिल्ली के पास आ गया। यहां आकर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने 49 दिनों के बाद पद छोड़ा था। इसी कार्यालय से पार्टी ने पहली बार लोकसभा चुनाव की तैयारी की थी। हालांकि, कुछ समय बाद यह कार्यालय भी छोड़ना पड़ा और पार्टी ईस्ट पटेल नगर में शिफ्ट हो गई। साल 2015 में फिर से सत्ता में आने के बाद पार्टी को 206, राउज एवेन्यू, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, आईटीओ पर कार्यालय मिला। पार्टी का यह पहला सरकारी कार्यालय था। यहीं से चुनाव लड़ते हुए आप ने दिल्ली के साथ पंजाब की सत्ता हासिल की। साथ ही, गुजरात और गोवा विधानसभा चुनावों में खाता खोलकर राष्ट्रीय पार्टी बनी। पार्टी का कद बढ़ने के बाद से नए आफिस की मांग की जा रही थी। लंबे अंतराल के बाद केंद्र सरकार ने आप को नया कार्यालय लुटियन जोन में अलॉट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed