{"_id":"680a304c2bb2f2358d06278d","slug":"aap-boycotted-mayor-deputy-mayor-elections-noida-news-c-340-1-del1011-87934-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आप ने मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव का बहिष्कार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आप ने मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव का बहिष्कार किया
विज्ञापन
आप नेताओं ने कहा- ट्रिपल इंजन सरकार से जनता के वादे पूरे करने की उम्मीद
अमर उजाला ब्रूूरो
नई दिल्ली। आप ने शुक्रवार को होने वाले मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की है। पार्टी मुख्यालय में बृहस्पतिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय, नेता सदन मुकेश गोयल और पार्षद अंकुश नारंग ने बताया कि अब दिल्ली में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार हो जाएगी। उम्मीद है कि भाजपा जनता से किए सारे वादों को पूरा करेगी और बहाने नहीं बनाएगी। आप विपक्ष की भूमिका रचनात्मक तरीके से निभाएगी और भाजपा को जिम्मेदारी याद दिलाएगी।
आप नेताओं ने भाजपा पर एमसीडी चुनाव में धांधली और साजिश के आरोप भी लगाए। उन्होंने बताया कि मार्च-अप्रैल 2022 में चुनाव होने थे, लेकिन भाजपा ने वार्डों का परिसीमन कर चुनाव टालने का प्रयास किया। इसके बावजूद दिसंबर 2022 में आप को बहुमत मिला। फिर मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में भी भाजपा ने असांविधानिक तरीके अपनाए, जिसके खिलाफ आप को कोर्ट जाना पड़ा। आप नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा ने स्थायी समिति का चुनाव भी रुकवाया, जिससे जनता को नुकसान हुआ।
आप सरकार ने एमसीडी कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू की, वेतन समय पर देने लगी और हाउस टैक्स में छूट का प्रस्ताव पास किया, लेकिन भाजपा के दबाव में निगमायुक्त ने इसे लागू नहीं किया और जनता पर यूजर चार्ज का बोझ डाल दिया। आप हमेशा दिल्ली की जनता और एमसीडी कर्मचारियों के हितों की लड़ाई लड़ती रहेगी।