फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AAP and BJP engage in a war of words over fake Yamuna

Noida News: नकली यमुना पर आप और भाजपा में जुबानी जंग

Sun, 02 Nov 2025 08:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 08:25 PM IST
विज्ञापन
AAP and BJP engage in a war of words over fake Yamuna
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। वासुदेव घाट पर नकली यमुना के मुद्दे को लेकर रविवार को आप और भाजपा के बीच जुबानी जंग चली। प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने छठ पर्व के लिए फिल्टर पानी से बनी नकली यमुना तैयार कर जनता को गुमराह किया और अब चोरी पकड़े जाने के बाद सबूत मिटाने में जुट गई है।
भारद्वाज ने वासुदेव घाट का दौरा कर दावा किया कि जहां छठ पूजा के दौरान साफ जल प्रवाह दिखाया गया था वहां अब फिल्टर पानी की पाइपलाइन हटाई जा रही है। भाजपा सरकार ने दिल्लीवालों को धोखा दिया। वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की राइजिंग मेन लाइन को तोड़कर नकली यमुना में साफ पानी छोड़ा गया। अब अवैध कनेक्शन हटा दिया गया है ताकि किसी को सबूत न मिले। राइजिंग मेन पाइपलाइन में छेड़छाड़ पूरी तरह अवैध है और इसके लिए एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।
विज्ञापन

इधर, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि भारद्वाज हर दिन एक नया सेल्फ गोल करते हैं। उन्होंने आज खुद मान लिया कि यमुना अपने पुराने गंदे हाल पर लौट आई है यानी वैसी स्थिति में जैसे जनवरी 2025 में केजरीवाल सरकार छोड़ गई थी। कपूर ने दावा किया कि पिछले आठ महीनों में रेखा गुप्ता सरकार ने यमुना सफाई में ठोस काम किया है और अब नदी का जल 25 से 30 प्रतिशत तक साफ हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed