फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A YouTuber murdered a jeweler who came to rob him of jewellery and cash

Noida News: गहने व नकदी लूटने आए यू-ट्यूबर ने की सराफ की हत्या

Fri, 05 Dec 2025 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
A YouTuber murdered a jeweler who came to rob him of jewellery and cash
मोदीनगर। गोविंदपुरी मुख्य बाजार में लूट के इरादे से आए यू-ट्यूबर ने सराफ की चापड़ व चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। शोर सुनकर पहुंचे सराफ के बेटे ने आरोपी को पकड़ लिया। उसने बेटे को भी सिर पर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी भाग निकला। भीड़ ने पीछा किया तो उसने तमंचा तान दिया। किसी तरह भीड़ ने आरोपी को पकड़ा और पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, व्यापारियों ने घटना के विरोध में बाजार बंद कर तीन घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

डीसीपी देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि आरोपी के पास से तीन चाकू बरामद हुए हैं। इन्हें उसने वारदात से एक दिन पहल ब्लिंकिट से मंगवाया था। उसके पास नकली पिस्टल भी मिली है। वारदात के बाद इसी से उसने लोगों को डराने का प्रयास किया था। पूछताछ में उसने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के बाद हुए नुकसान और कर्ज चुकाने के लिए लूट के इरादे से वारदात की बात स्वीकारी। उसके यूट्यूब पर 6200 से अधिक फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन


डीसीपी के अनुसार, दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गोविंदपुरी स्थित मुख्य बाजार निवासी गिरधारी लाल सोनी (75) सराफा कारोबारी थे। परिवार में पत्नी द्रोपदी, पुत्र देवेंद्र व रूपेंद्र हैं। उनकी शहर में सराफा की तीन दुकानें हैं। इनमें से एक दुकान घर के पीछे ही गिरधारी लाल एंड संस ज्वेलर्स नाम से है। वहां गिरधारी लाल के साथ छोटा बेटा रूपेंद्र बैठता है। कॉलेज जाने से पहले पोता अभिषेक भी दुकान में हाथ बंटाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूपेंद्र ने बताया कि बाजार में उनकी दुकान सबसे पहले खुलती है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 7.45 बजे रूपेंद्र ने दुकान खोली। करीब आधा घंटे बाद गिरधारी लाल भी दुकान पर पहुंच गए। थोड़ी देर बाद पोता अभिषेक भी वहां आया और 8.30 बजे कॉलेज चला गया। इसके बाद रूपेंद्र ने पिता को नाश्ता लाकर दिया और फिर दुकान की प्रथम मंजिल पर बने वाशरूम चले गए।

इसी बीच करीब नौ बजे एक युवक चेहरा ढककर दुकान में दाखिल हुआ और गिरधारी लाल पर मिर्च पाउडर फेंक दिया। इसके बाद आरोपी काउंटर फांदकर गिरधारी लाल तक पहुंचा और चाकू से उनके सीने व गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। चीख-पुकार सुनकर रूपेंद्र आनन-फानन दुकान में पहुंचे। उन्होंने बदमाश को पकड़ लिया। उसने रूपेंद्र के सिर पर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। बावजूद इसके रूपेंद्र ने हिम्मत नहीं हारी और खींचतान करते हुए रूपेंद्र व बदमाश दुकान से बाहर आ गए। इस बीच आरोपी भाग निकला। भीड़ ने पीछा किया तो उसने तमंचा तान दिया। हालांकि, भीड़ ने बदमाश को पकड़ लिया और जमकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

साथ ही गंभीर रूप से घायल गिरधारी लाल और रूपेंद्र को नगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने गिरधारी लाल को मृत घोषित कर दिया। रूपेंद्र का उपचार चल रहा है।

-----

व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, अधिकारियों को सुनाई खरी खोटी

गिरधारी लाल की हत्या से नाराज व्यापारी व स्थानीय लोग जमा हो गए और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। भाजपा व व्यापारी नेता डॉ. पवन सिंहल, महेश तायल, जितेंद्र चौधरी, हरेंद्र अरोड़ा, सभासद रीता ढोडी, सुभाष सांगवान सहित तमाम व्यापारी बाजार बंद कर धरने पर बैठ गए। उन्होंने जमकर नारेबाजी की। मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू शिवाच, नगर पालिका चेयरमैन विनोद वैशाली, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अलोक प्रियदर्शी, डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र तिवारी, एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से वार्ता की। हालांकि, व्यापारियों ने उनकी एक नहीं सुनी और खूब खरी खोटी सुनाई। व्यापारी नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस अपराध रोकने के बजाये अवैध वसूली में संलिप्त रहती है। पुलिस अपनी कार्यशैली से योगी सरकार को बदनाम कर रही है। आंदोलनकारी आरोपी के एनकाउंटर और उसके अन्य साथियों का पता लगाने की मांग पर अड़े रहे। लगभग तीन घंटे तक हंगामा होता रहा। बाद में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया।


---

12 सेकेंड में 10 से अधिक प्रहार, अंगुलियों पर लगाया था टेप

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चला कि आरोपी ने पहले सराफ पर एक चापड़ से हमला किया। उसके टूटने पर चाकू निकाल लिया और 12 सेकेंड में 10 से अधिक प्रहार कर डाले। हथियार पर फिंगर प्रिंट न आए, इसके लिए उसने अंगुलियों पर टेप लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed