फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A young woman was held hostage for four years and gang-raped.

Noida News: युवती को चार साल तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया

Sat, 18 Oct 2025 02:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
A young woman was held hostage for four years and gang-raped.
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी निवासी युवती ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर तीन युवकों के खिलाफ चार साल तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस अधिकारियों ने केस दर्ज करने और आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। आरोपियों इस समय उसे नोएडा में बंधक बनाकर रखा था।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र निवासी एक युवती ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस जाकर शिकायत देते हुए बताया कि 2021 में उनका भाई सड़क हादसे का शिकार हो गया था। उनकी देखभाल के लिए वह ऑटो से अस्पताल आती-जाती थी। एक दिन मुख्य आरोपी उसका पीछा करते हुए घर पहुंच गया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अश्लील फोटो-वीडियो भी बनाए। फोटो-वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी ने तीन साल पहले जबरन उसने कोर्ट मैरिज कर ली थी। पीड़िता का आरोप है कि मई 2025 में आरोपी अपने दो साथियों के साथ उसे जबरन गाड़ी में डालकर नोएडा ले गया था। वहां पर आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद आरोपी उसे लेकर गाजियाबाद, जयपुर, गुजरात में लेकर घूमते रहे। 13 अक्तूबर को पीड़िता आरोपियों के चंगुल से छूटकर मेरठ पहुंची थी। पीड़िता ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। शुक्रवार को पीड़िता परिजन के साथ एसपी आफिस पहुंची। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की शिकायत पत्र के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed