{"_id":"668e075f2b0e7204da0571c8","slug":"a-young-man-who-had-come-to-meet-a-minor-girl-was-beaten-to-death-by-his-family-members-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: नाबालिग युवती से मिलने आए युवक की परिजनों ने पीट-पीटकर की हत्या, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: नाबालिग युवती से मिलने आए युवक की परिजनों ने पीट-पीटकर की हत्या, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
Wed, 10 Jul 2024 09:30 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 10 Jul 2024 09:30 AM IST
सार
ग्रेटर नोएडा के दनकौर के गांव पिपलका में नाबालिक युवती से मिलने आए एक युवक कमल (20 वर्ष) की युवती के परिजनों ने मारपीट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के दनकौर के गांव पिपलका में नाबालिक युवती से मिलने आए एक युवक कमल (20 वर्ष) की युवती के परिजनों ने मारपीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
गांव अस्तौली के रहने वाला कमल अपने साथी जितेंद्र के साथ मंगलवार को पहले से परिचित एक नाबालिग युवती से मिलने गया था। इस दौरान युवती के पिता व गांव के कुछ अन्य लोगों ने उसको देख लिया। गुस्साए परिजनों ने जितेंद्र व कमल के साथ मारपीट कर दी। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान कमल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
एडीपीसी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि इस मामले में मृतक पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और तीनों को ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन