फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A young man was attacked at a crematorium, his eye was gouged out

Noida News: श्मशान घाट में युवक पर जानलेवा हमला, आंख फोड़ी

Mon, 06 Oct 2025 02:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
A young man was attacked at a crematorium, his eye was gouged out
आगरा। श्मशान घाट में चिता लगाने का कार्य करने वाले युवक पर शनिवार रात को जानलेवा हमला हुआ। उसके सिर और आंख पर चोट लगी है। रविवार सुबह स्थानीय दुकानदारों ने परिजन को सूचना दी। पहले पुलिस किसी जानवर का हमला बता रही थी। बाद में किसी भारी वस्तु से प्रहार की आशंका पर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


दरगाह जलाल बुखारी निवासी शमशुद्दीन ताजगंज श्मशान घाट पर चिता बनाने और सफाई का काम करता है। भाई बकरुद्दीन ने बताया कि वह तीन साल से श्मशान घाट पर ही सो जाता था। रविवार सुबह ठेल लगाने वालों ने शमशुद्दीन को घायल हालत में देखा। इस पर फोन करके जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से वो उसे एसएन मेडिकल काॅलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया। शाम को युवक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इस पर पुलिस हरकत में आ गई।
विज्ञापन


एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद पहुंच गए। उन्होंने मेडिकल करने वाले चिकित्सक से बात की। इसमें किसी भारी वस्तु से हमला बोले जाने की आशंका जाहिर की गई। युवक की एक आंख बाहर आ गई है। उसके चेहरे पर भी कई जगह पर चोट लगी है। दूसरी आंख में भी चोट है।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed