फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A young man stabbed a girl to death

Noida News: युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर की युवती की हत्या

Wed, 08 Oct 2025 09:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 09:00 PM IST
विज्ञापन
A young man stabbed a girl to death
-दक्षिणी दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके में हुई वारदात, आरोपी फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के कोटला मुबारकपुर (केएम पुर) में मंगलवार रात एक युवक ने अपनी महिला दोस्त की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। आरोपी ने युवती के सिर पर किसी भारी वस्तु से भी हमला किया। मृतका कुछ दिन से आरोपी युवक के साथ रह रही थी। पुलिस ने युवती के साथ को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। कमरे में चारों तरफ खून बिखरा हुआ था और कमरे से शराब की बोतलें भी मिली है। वारदात के बाद आरोपी युवक फरार है। कोटला मुबारकपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर आरोपी युवक की तलाश तेज कर दी है।

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि मूलरूप से मस्जिद मोठ, एंड्रयू गंज, हौज़ खास, नई दिल्ली की रहने वाली 25 वर्षीय साक्षी प्रताप गली, नानक चंद बस्ती, कोटला मुबारकपुर में अकेली रहती थी। वह ओखला में एक कॉल सेंटर में काम करती थी। पुलिस उपायुक्त चौहान ने बताया कि सात अक्तूबर को रात 9.19 बजे घटना के संबंध में कोटला मुबारकपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी। उसके मकान में किरायेदार महिला रहती है । उसका किसी से झगड़ा हो रहा है और आवाजें आ रहीं हैं। कॉलर को उसके मम्मी-पापा ने घर बुलाया था। पुलिस मौके पर पहुंची तो सीढि़यों पर खून के धब्बे मिले और कमरे का दरवाज़ा बाहर से बंद था। कमरे के अंदर फर्श पर एक महिला का शव पड़ा मिला। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीडि़त युवती एक युवक के साथ करीब तीन दिन से रह रही थी। पुलिस को मौके पर चाकू मिला है। युवती के माता-पिता के बारे में पता नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed