फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A young man riding a scooter died after being hit by a bike

Noida News: बाइक की टक्कर से घायल स्कूटी सवार युवक की मौत हुई

Sun, 23 Nov 2025 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
A young man riding a scooter died after being hit by a bike
लोनी। ट्रॉनिका सिटी गेट नंबर दो के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से घायल स्कूटी सवार युवक की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। दौलत नगर कॉलोनी में रहने वाले दिनेश सिंह(37) ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में नौकरी करते थे। उनकी पत्नी किरन सिंह ने बताया कि पति फैक्टरी में काम करने वाले साथी रोहित के साथ उसकी स्कूटी पर डयूटी समाप्त होने के बाद घर लौट रहे थे। जब स्कूटी ट्रॉनिका सिटी गेट नंबर दो के पास पहुंची तो लापरवाही में तेज गति से आ रहे बाइक सवार तीन युवकों ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर पति रोड पर दूर जा गिरे और उनके सिर में गंभीर चोट आई। फैक्टरी कर्मचारी ने लोगों की सहायता से घायल साथी को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान पति की मौत हो गई। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed