{"_id":"68c316248f98f8e7090c3410","slug":"a-young-man-returning-from-noida-died-after-falling-from-a-train-in-rampur-na-news-c-209-1-sgkp1040-138276-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नोएडा से लौट रहे युवक की रामपुर में ट्रेन से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नोएडा से लौट रहे युवक की रामपुर में ट्रेन से गिरकर मौत
Fri, 12 Sep 2025 12:04 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
मृतक अभिषेक के रोते बिलखते परिजन
रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी अभिषेक पुत्र संदेश की नोएडा से कमाकर घर आते समय रामपुर जिले के रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिर कर मौत हो गई। रेलवे पुलिस द्वारा घर सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रामपुर के लिए रवाना हो गए।
जानकारी के अनुसार खैरा गांव निवासी अभिषेक (18) पुत्र संदेश पांच महीने पहले नोएडा कमाने गया था। बृहस्पतिवार को ट्रेन से नोएडा से घर के लिए रवाना हुआ। जैसे ही वह रामपुर स्टेशन के करीब पहुंचने वाला था। किसी कार्य से अपने कंपार्ट से निकल कर फाटक के सामने पहुंचा ही था कि फिसल कर नीचे गिर गया और ट्रेन के नीचे चला गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस उसके मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। परिजन शव लेने के लिए रामपुर के लिए रवाना हो गए।