फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A woman was bitten by a pet dog in Sector 122

Noida News: सेक्टर 122 में पालतू कुत्ते ने एक महिला को काटा

Wed, 07 May 2025 10:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
A woman was bitten by a pet dog in Sector 122
फोटो है
विज्ञापन

-सेक्टर 122 में 10 दिन में कुत्ते काटने की दूसरी घटना

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर 122 में कुत्ते काटने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सेक्टर में 10 दिन में दूसरी बार कुत्ते ने एक महिला को काटा है। यह पालतू कुत्ता था। कुत्ते के मालिक और पीड़ित महिला दोनों सी ब्लॉक में रहते हैं। जबकि 10 दिन पहले भी सेक्टर के अंदर एक लावारिस कुत्ते ने एक व्यक्ति को काट लिया था।


सेक्टर 122 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार शर्मा ने बताया कि सेक्टर के अंदर सी ब्लॉक में रहने वाली एक महिला सुबह आठ बजे अपने बच्चे को स्कूल भेजने के लिए घर से निकली थीं। बच्चे को स्कूल भेजने के बाद वापस आ रही थीं इसी दौरान रास्ते में एक कुत्ता उनके पीछे दौड़ पड़ा। कुत्ते ने उनके हाथ और पैर में बुरी तरह काट लिया। इसके बाद महिला ने निजी अस्पताल में इलाज करवाया डॉ. उमेश ने बताया कि इससे पहले एक व्यक्ति को भी कुत्ते ने काट लिया था उन्होंने भी नजदीकी अस्पताल में इलाज करवाया था। डॉ. उमेश ने बताया कि लावारिस कुत्ता अगर बार-बार लोगों को काट रहा है, तो यह मालिक की लापरवाही मानी जाती है और शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। पीड़ित व्यक्ति एफआईआर दर्ज करा सकता है। प्राधिकरण द्वारा पालतू कुत्तों के लिए रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक होता है। मालिक को यह सुनिश्चित करना होता है कि कुत्ता सार्वजनिक जगहों पर दूसरों को हानि न पहुंचाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed