{"_id":"692207f41a837af360027005","slug":"a-woman-on-her-way-to-office-was-harassed-an-fir-was-lodged-na-news-c-30-gbd1036-767281-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ऑफिस जा रही महिला पर कसी फब्तियां, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ऑफिस जा रही महिला पर कसी फब्तियां, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने एक शोहदे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि ड्यूटी जाने के दौरान आरोपी सुखवेंद्र सिंह उनको तंग करता है।
एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पीड़िता के मुताबिक वह अपनी बेटी के साथ रहती हैं। बेटी की पढ़ाई लिखाई और जीवन चलाने के लिए एक कंपनी में ड्यूटी करती हैं। आरोप है कि वहीं पर रहने वाला सुखविंदर नाम का व्यक्ति उनका पीछा करता है। वह उन पर फब्तियां कसता है। बताया कि वह उनका चरित्र खराब करना चाहता है और दोस्ती करने का दबाव डालता है। 20 नवंबर को वह सुबह ड्यूटी जा रही थीं। इसी दौरान आरोपी ने पीछे से उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट की और धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने मुख्यमंत्री और महिला आयोग से मामले की शिकायत की है। एसीपी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।