फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A woman died during a fight in Garhi Bhima.

Noida News: गढ़ी भीमा में झगड़े के दौरान महिला की मौत

Wed, 22 Oct 2025 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
A woman died during a fight in Garhi Bhima.
शेरगढ़। कस्बे के गांव गढ़ी भीमा में सोमवार को एक व्यक्ति का पड़ोसियों से विवाद हो गया। इसमें मारपीट हो गई। झगड़े में मारपीट के कारण महिला घायल हो गई। अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गढ़ी भीमा निवासी जग्गी के बेटे लखन का पड़ोसी राजू व प्रेमराज से झगड़ा हो गया था। बीच बचाव कराने के लिए आशा देवी पत्नी जग्गी पहुंच गईं। आरोप है कि हमलावरों ने आशा देवी के साथ मारपीट कर दी। इससे आशा देवी को चोटें आईं। उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे मगर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इधर मांट कस्बे के गांव नगला सुदामा में नाली सफाई कर रही महिला के साथ पड़ोसियों ने पीटकर घायल कर दिया। मामले में 8 लोगों के ख़िलाफ़ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांव की ममता घर की साफ़-सफाई के बाद गली और नाली की सफाई कर रही थी। पड़ोसियों ने इसका विरोध किया और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मदन लाल, लक्खो, मानवेंद्र, वीरू, सुप्पी उर्फ भगवानदास, राजवती, राजकुमारी सहित 8 लोगों ने बुरी तरह पीटा। घायल ममता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed