Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A WhatsApp argument about dogs escalated into a physical altercation.

Noida News: कुत्तों को लेकर व्हाट्सएप से शुरू हुई कहासुनी मारपीट तक पहुंची

Wed, 25 Feb 2026 09:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
A WhatsApp argument about dogs escalated into a physical altercation.
सोसाइटी में कुत्ते के शौच करने पर लोगों ने विरोध किया तो हुआ विवाद
विज्ञापन

फोटो

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित महागुण माईवुड्स सोसाइटी में कुत्ते को लेकर व्हाट्सएप पर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंच गई। आरोप है कि कुत्ते को खुले में शौच कराने से कुछ लोगों ने मना किया तो दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। कुछ देर बाद लोग इस मुद्दे पर
व्हाट्सएप पर चर्चा करने लगे लेकिन देखते ही देखते मारपीट तक की नौबत आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले गई। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने बताया कि मंगलवार शाम एक महिला अपने कुत्ते को सोसाइटी में घुमा रही थी। इस दौरान कुत्ते ने परिसर में ही शौच कर दिया। इसे लेकर पास खड़े कुछ लोगों ने विरोध किया तो दोनों में कहासुनी हो गई। फिर इसके बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए, लेकिन सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप पर इसे लेकर बहस शुरू हो गई। अगले दिन जब दोनों पक्ष सोसाइटी टावर के बाहर मिले तो फिर दोनों के बीच फिर बहस बढ़ गई। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। बिसरख कोतवाली प्रभारी का कहना है कि कुत्तों को लेकर विवाद हुआ। दोनों पक्षों में तीन तीन लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed